फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report filed against SP MLA's brother-in-law for assaulting and abusing a sanitation worker

Kanpur News: सफाई कर्मी से मारपीट और गालीगलौज करने पर सपा विधायक के देवर पर रिपोर्ट

Fri, 02 May 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Report filed against SP MLA's brother-in-law for assaulting and abusing a sanitation worker
कानपुर। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी का परिवार फिर सुर्खियों में हैं। नगर निगम में तैनात महिला सफाई कर्मी ने उनके भाई व सपा विधायक नसीम सोलंकी के देवर बब्लू सोलंकी के खिलाफ गालीगलौज, पीटने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैंट के लाल कुर्ती तोपखाना की रहने वाली महिला सफाई कर्मी रूपरानी ने बताया कि वह केडीए बाजार की बीट पर तैनात हैं। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 30 अप्रैल की सुबह वह डिफेंस कॉलोनी में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के घर के सामने कूड़ा उठा रही थीं। तभी इरफान का छोटा भाई और सपा विधायक नसीम सोलंकी का देवर बब्लू सोलंकी कार से उतरा और बिना किसी बात के उनसे गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारा। अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मारकर भगा दिया। घटना में उनके हाथ से खून बहने लगा। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह जाजमऊ थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल कराया। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed