फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report filed against four including a woman for conversion Shabnam said we have done court marriage

UP: धर्मांतरण कराने के आरोप में महिला समेत चार पर रिपोर्ट, ब्रेनवॉश करने का आरोप…शबनम बोली- कोर्ट मैरिज की है

Sun, 02 Mar 2025 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Mar 2025 02:42 PM IST
सार

Fatehpur News: युवक के परिजनों ने मुस्लिम परिवार पर बेटे का ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाया है। इधर, शबनम ने बताया कि तीन माह पहले वो लोग सूरत चले गए थे। इसके बाद राजकोट गए, जहां निकाह किया। करीब 15 दिन पहले बहन के घर आकर रहने लगे थे। वह राममनोहर के साथ ही रहना चाहती है। इस दौरान कोर्ट मैरिज भी की है।

विज्ञापन
Report filed against four including a woman for conversion Shabnam said we have done court marriage
शबनम और राममनोहर का भाई अखिलेश कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में उत्तराखंड प्रांत हरिद्वार में काम करने वाले हिंदू युवक को प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसका धर्मांतरण कराने के बाद उसका निकाह करा दिया गया। आरोप है कि युवक को बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने युवक को बरामद कर युवती समेत कई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हथगाम थाना क्षेत्र के भैरमपुर नौवइया गांव निवासी राम प्रसाद ने बताया कि उसका पुत्र राममनोहर पांच साल से हरिद्वार के मंडी इलाके में फल विक्रेता है।

विज्ञापन

वहां उसकी मुलाकात मलवां थाना क्षेत्र के मीरपुर कुरुस्ती निवासी तौफीक से हुई थी। तौफीक ने बहन शबनम से शादी करने का लालच देकर बेटे की मोबाइल पर अपनी बहन से बातचीत शुरू करा दी। करीब छह माह से पुत्र और उसकी बातचीत बंद हो गई। उसे पता लगा कि 27 फरवरी को पुत्र का तौफीक ने अपने रिश्तेदार इम्तियाज, पिता हकीम, मौलवी आजम खान की मदद से धर्मांतरण करा दिया। इसके बाद उसका शबनम से निकाह करा दिया।

विज्ञापन

27 फरवरी को हुआ है निकाह
निकाह के बाद कुरुस्ती कलां में बंधक बनाकर रखा। राममनोहर का नाम मुनव्वर रख दिया गया। वह लोग पूछताछ के लिए पहुंचे, जहां तौफीक व अन्य लोगों ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। मामले की शिकायत पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने राममनोहर को खोजा। शबनम व अन्य परिजनों को हिरासत में लिया। एसएआई विनोद सिंह ने बताया कि कुरुस्ती कला में निकाह 27 फरवरी को हुआ है । आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन

शबनम बोली- कोर्ट मैरिज की
परिजनों ने मुस्लिम परिवार पर बेटे का ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाया है। इधर, शबनम ने बताया कि उसकी करीब एक साल पहले से राममनोहर से बातचीत होती थी। मोबाइल के बाद इंस्टाग्राम पर चैट व वीडियो कॉलिंग करते थे। दोनों के बीच नजदीकियां हो गईं। वह लोग तीन माह पहले सूरत चले गए थे। इसके बाद राजकोट गए, जहां निकाह किया। करीब 15 दिन पहले बहन के घर आकर रहने लगे थे। वह राममनोहर के साथ ही रहना चाहती है। इस दौरान कोर्ट मैरिज भी की। राममनोहर की मां ने बताया कि वह बहू के रूप में शबनम को कबूल कर सकती हैं, लेकिन उसे हिंदू धर्म का पालन करना होगा। उसे मंदिर में शादी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed