{"_id":"5fb6c9c78ebc3e9b8f2e7452","slug":"report-akbarpur-news-knp5951214165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति दंगल-मेला कराने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति दंगल-मेला कराने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। बिना अनुमति के दंगल मेला का आयोजन कराना पूर्व जिला पंचायत सदस्य को महंगा पड़ गया। गुरुवार एसडीएम ने मेले में लगी दुकानें हटवाते हुए कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बिना अनुमति के उसरी गांव में दंगल व मेले का आयोजन कराया था। मेले में आइसक्रीम आदि की दुकानें भी लगाई गई थीं। दंगल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी और कोविड नियमों का पालन भी नहीं किया गया। इस दंगल आयोजन की सूचना किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दी।
एसडीएम अंजू वर्मा व सीओ रामशरण सिंह ने गुरुवार शाम उसरी गांव पहुंचकर लगी सभी दुकानें हटवा दी। कोविड नियमों का पालन न करने पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि दंगल मेले में लगी दुकानें हटवा दी गई हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।