फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report against SP, BSP and BJP candidates for not following Corona guide line

कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर सपा, बसपा और भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 30 Jan 2022 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Report against SP, BSP and BJP candidates for not following Corona guide line
रसूलाबाद। सपा, बसपा और भाजपा प्रत्याशी ने गुरुवार को रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कोविड नियमों की अनदेखी की। प्रचार के बाद प्रत्याशियों ने फोटो सोशल मीडिया में अपलोड किया। मामले में पुलिस ने तीनों प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी सीमा संखवार ने गुरुवार को धर्मगढ़ बाबा मंदिर में अपने 20 समर्थकों के साथ बिना मास्क और शारीरिक दूरी बनाए ही चुनाव का प्रचार किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी पूनम संखवार ने भी 20 समर्थकों के साथ मंदिर व आसपास चुनाव प्रचार किया।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी कमलेश चंद्र दिवाकर भी रसूलाबाद में बिना मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए 15 समर्थकों के साथ प्रचार करते नजर आए। तीनों प्रत्याशियों ने प्रचार का फोटो सोशल मीडिया में भी अपलोड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार के दौरान कोविड नियमों की अनदेखी होने की जानकारी पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर तीनों प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed