{"_id":"5ba90de5867a55013061bf7a","slug":"report-against-bjp-leader-and-his-son-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुकान के विवाद में चले ईंट-पत्थर, भाजपा नेता-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 'सवालों के घेरे में खाकी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के विवाद में चले ईंट-पत्थर, भाजपा नेता-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 'सवालों के घेरे में खाकी'
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 24 Sep 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के सामने अपना-अपना पक्ष रखते भाजपा नेता और कपड़ा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में बिधूना कसबे के फीडर रोड पर कोतवाली के पास बनी जिला पंचायत की दुकानों में 53 नंबर की दुकान पर कब्जे को लेकर सोमवर को दो पक्षों में ईंट-पत्थर चल गए। एक पक्ष के भाजपा नेता सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व जिला प्रभारी अंबरीश तिवारी सिर पर ईंट लगने से घायल हो गए। उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भाजपा नेता और उनके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली गेट से 10 कदम की दूरी पर बनी जिला पंचायत की दुकानों में 53 नंबर की दुकान पर नवीन बस्ती निवासी उदयनरायण गुप्ता कपड़े का कारोबार करते हैं। दुकान नीचे होने के कारण पानी भर जाता है। उदयनरायण सोमवार को दोपहर दुकान को सही करा रहे थे। इस बीच लोहा मंडी निवासी भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व जिला प्रभारी अबरीश कुमार तिवारी वहां पहुंच गए। उन्होंने दुकान पर मुकदमा चलने के बात कहकर काम रुकवा दिया। साथ ही दुकान में खाली ड्रम रख दिए।
इससे उदयनाराय गुप्ता के पुत्र राजीव गुप्ता व अंबरीश में कहासुनी होने लगी। राजीव ने कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना दी। पीछे से अंबरीश भी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में मामला टाल दिया गया। इसके बाद अंबरीश दुकान के बाहर अपने लोगों के साथ रुक गए। इस पर उदयनरायण ने यूपी 100 को सूचना दे दी। यूपी 100 के सिपाही दोनों पक्षों को फिर से कोतवाली ले आए। कोतवाली में दोनो पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई। मारपीट तक की नौबत आ गई। और उनके पुत्र को कोतवाली ले आई और दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
ईंट-पत्थर से घायल हुआ भाजपा नेता अंबरीश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनो पक्षों को बाहर कर दिया। दोनों पक्ष फिर से दुकान के बाहर इकट्ठा हो गए। मुहांचाही के बाद दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। एक ईंट अंबरीश के सिर पर लगी और उनके खून बहने लगा। तब तक पहुंची पुलिस भाजपा नेता व उनके पुत्र को कोतवाली ले आई। यहां भाजपा नेता के माथे से खून निकलता देख कर क्षेत्राधिकारी ने अस्पताल भेजा। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
दुकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन
जिला पंचायत की दुकान नंबर 53 पर कब्जे को लेकर दो लोगों के बीच न्यायालय में वाद चल रहा है। एक पक्ष के उदय नारायण गुप्ता का कहना कि जिला पंचायत से यह दुकान उन्होंने 2018 मार्च-अप्रैल माह में आवंटित कराई थी। वह कपड़े की दुकान किए है। दूसरी तरफ भाजपा नेता अबरीश तिवारी का कहना है दुकान में कब्जे को लेकर उन्हाेंने न्यायालय में वाद दायर कर रखा है। न्यायालय के आदेश आने का इंतजार कर रहे हैं। दुकान पर काम को रोकने के लिए गया था। इस प्रकरण की जानकारी सीओ और पुलिस को भी थी।
पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल विवाद दो बार कोतवाली पहुंचा लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वह तुरंत कोई कार्रवाई कर देती तो विवाद पथराव तक न पहुंचता। बाद में पुलिस भाजपा नेता