{"_id":"68b9ec97bf5aa59c6a0a10cb","slug":"repair-work-was-carried-out-in-the-yard-of-the-substation-power-supply-was-disrupted-for-seven-hours-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-131341-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उपकेंद्र के यार्ड में चला मरम्मत कार्य, सात घंटे बाधिक रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उपकेंद्र के यार्ड में चला मरम्मत कार्य, सात घंटे बाधिक रही बिजली आपूर्ति
Fri, 05 Sep 2025 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
रूरा। नगर के उपकेंद्र के यार्ड में रखे ट्रांसफार्मरों के जर्जर तारों की मरम्मत का कार्य गुरुवार को किया गया। सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक सात घंटे नगर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा।
रूरा उपकेंद्र से आठ फीडर जु़ड़े हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से नगर के पांच हजार उपभोक्ताओं समेत 84 गांव के 20 हजार लोग प्रभावित हुए। बिजली न आने से कारखाने बंद पड़े रहें। वहीं दुकानों पर भी काम प्रभावित हुआ। सुबह नौ बजे से बिजली बंद होने से घरों में लगे इन्वर्टर भी ठप हो गए। लोग दोपहर बाद से परेशान होते नजर आए।
शाम चार बजे मरम्मत का काम पूरा होने पर बिजली आपूर्ति चालू की गई। इसके बाद लोगों ने राहत ली। एडसीओ बृजेंद्र कुमार ने बताया कि उपकेंद्र के यार्ड में रखे ट्रांसफर के जर्जर तार व आइसोलेटर बदलने का काम चला। इसकी जानकारी पहले ही उपभोक्ताओं को दे दी गई थी। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद शाम चार बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो गई।