फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Renu Verma, the headmistress of Gambhirpur school, receives the Environment Friend Award

Kanpur News: गंभीरपुर की प्रधानाध्यापिका रेनू वर्मा को मिला पर्यावरण मित्र सम्मान

Wed, 31 Dec 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Renu Verma, the headmistress of Gambhirpur school, receives the Environment Friend Award
कानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के कल्याणपुर ब्लॉक स्थित यूपीएस गंभीरपुर की प्रधानाध्यापिका रेनू वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्हें पर्यावरण शिक्षण केंद्र की ओर से विप्रो के सहयोग से संचालित अर्थियन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पर्यावरण मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


यह सम्मान उन्हें जल सस्टेनेबिलिटी विषय पर किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। रेनू वर्मा ने विद्यालय की पांच छात्रों की एक टीम के साथ मिलकर जल संरक्षण, उपयोग और पुनर्चक्रण से संबंधित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया। टीम के इन प्रभावी कार्यों और परिणामों को देखते हुए उनकी कार्ययोजना को क्षेत्रीय स्तर पर चयनित किया गया था।
विज्ञापन


इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मनाली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। देशभर से आए सैकड़ों शिक्षकों में से केवल 50 शिक्षकों को ही यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल हुई। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद रेनू वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को एक अभियान के बजाय जीवनशैली बनाना आवश्यक है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपनी टीम और विद्यालय परिवार को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed