फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Removal of Article 370 and construction of Ram temple in Ayodhya is a big achievement

धारा 370 हटना और अयोध्या में राम मंदिर बनना बड़ी उपलब्धि

Fri, 03 Jun 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Removal of Article 370 and construction of Ram temple in Ayodhya is a big achievement
सरकार की उपलब्धियों पर तैयार पुस्तिका व पोस्टर का विमोचन करते सांसद, विधायक, जिला प्रभारी व जिलाध - फोटो : UNNAO
उन्नाव। केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा कार्यालय में उपलब्धियों पर तैयार की पुस्तिका और पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यकर्ता पुस्तिका लेकर जनता के बीच जाएंगे और सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।
विज्ञापन

हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय में सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुस्तिका का विमोचन किया गया। सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने पत्रकारों से कहा कि पुस्तिका में जो बातें बताई गईं हैं, वे बड़ी ही हैं। खुद ही कहा कि क्या धारा 370 हटना बड़ी बात नहीं है। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा, बड़ी बात नहीं है। काशी कॉरिडोर बनना बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन

कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए कभी लोग तरस रहे थे। आज कितने प्लांट लगा दिए गए हैं। राशनकार्ड सरेंडर करने के सवाल पर कहा कि जब तक अधिकृत अधिकारिक सूचना न मिले तब तक लोग सही न मानें। दावा किया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना में जनपद पहले स्थान पर है। इस दौरान कुछ लाभार्थियों का सम्मान भी किया गया। जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, आनंद अवस्थी, प्रभानशंकर दीक्षित, गंगा प्रसाद वर्मा, विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बंबालाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह, ब्रजेश रावत, कृष्ण कुमार वर्मा, समीर शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
जनधन योजना में प्रतिमा त्रिवेदी और चंद्रशेखर, किसान सम्मान निधि में कप्तान सिंह व अर्जुन, सौभाग्य योजना में सुभाष, सतीश कुमार, कांति, कुंवारा, सोनी, उर्मिला, उजाला योजना में अन्नू, चंदादेवी, प्रधानमंत्री आवास योजना में मुन्नी देवी, शांति देवी, धीरेंद्र प्रजापति उज्ज्वला योजना में कलावती, आरती देवी, गरीब कल्याण योजना में अखिलेश नारायण, दिनेश कुमार गौतम, मृदा परीक्षण में मनीष, सतवीर व आयुष्मान योजना में नंद कुमार व आदित्य त्रिपाठी।

बूथ सशक्तिकरण अभियान में पहुंचे सहकारिता मंत्री
उन्नाव। पार्टी कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को योजनानुसार कार्य करने का मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार ऐसी योजना बनी है कि अब आपके साथ जनप्रतिनिधि भी बूथ पर कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इतने परिश्रमी हैं कि लगातार चुनावों में वोट बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed