{"_id":"60ea92345699cf79d23fc4e2","slug":"remdesivir-case-three-tier-system-implemented-in-the-hailat-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेमडेसिविर प्रकरण: हैलट में त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू, रोगी के साथ उसके डॉक्टर और जेआर का नाम भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेमडेसिविर प्रकरण: हैलट में त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू, रोगी के साथ उसके डॉक्टर और जेआर का नाम भी होगा
Sun, 11 Jul 2021 12:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
रेमडेसिविर दवा
- फोटो : social media
कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद उनके नाम से रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी कराने के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने के साथ ही जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने दवा इंडेंट के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू कर दी है।
जिस रोगी के लिए रेमडेसिविर मांगी जाएगी, उसके साथ इलाज करने वाले डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर का भी नाम रहेगा। किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर सारे जिम्मेदार सामने आ जाएंगे। मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने बताया कि हर रोगी के साथ उसका इलाज करने वाले कंसल्टेंट और जूनियर डॉक्टर का नाम भी रहेगा।
इससे स्पष्ट हो जाएगा कि किस डॉक्टर ने रेमडेसिविर लिखा है। इसके साथ ही फार्मासिस्ट सारा डाटा अपडेट रखेगा। रेमडेसिविर या कोई भी दवा देने के बाद पूरा ब्योरा दर्ज करेगा। इसके साथ ही यह भी ब्यौरा अलग से रखा जाएगा कि दवा इंजेक्शन के रूप में थी या टैबलेट। इसी में कोविड और नॉन कोविड का भी ब्योरा रहेगा और सिस्टर इंचार्ज, वार्ड ब्वाय की डिटेल होगी। उन्होंने बताया कि सब कुछ कंप्यूटर पर अपडेट रहेगा। एक क्लिक में सब पता चल जाएगा।