फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Remdesivir case: 10 nursing staff including two pharmacists suspended, action on order of District Magistrate

रेमडेसिविर प्रकरण: दो फार्मासिस्ट समेत 10 नर्सिंग स्टाफ निलंबित, जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई

Fri, 09 Jul 2021 12:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Jul 2021 12:45 PM IST
सार

कानपुर जिलाधिकारी का आदेश पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने रेमडेसिविर प्रकरण में दो फार्मासिस्ट समेत 10 नर्सिंग स्टाफ को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Remdesivir case: 10 nursing staff including two pharmacists suspended, action on order of District Magistrate
कानपुर हैलट - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्जी तरीके से रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी करने के मामले में दो फार्मासिस्ट समेत 10 नर्सिंग स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है। मामले के खुलासे के बाद कराई गई जांच दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने जीएसवीएम कालेज प्रबंधन इन पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


गुरुवार को जिलाधिकारी का आदेश मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को मिल गया। इसमें दो फार्मासिस्ट नागेंद्र वाजपेयी और संजीव सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया था। साथ ही सिस्टर इंचार्ज अंजुलिका मिश्रा और न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल के हर तल के दो-दो नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई का आदेश दिया गया था। सिस्टर इंचार्ज तो पहले से निलंबित हैं।
विज्ञापन


अन्य कर्मचारियों को गुरुवार रात निलंबित कर दिया गया। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि शुक्रवार को कार्रवाई का ब्योरा जारी किया जाएगा। साथ ही तीन साल से एक सीट पर जमे फार्मासिस्ट और दूसरे कर्मचारियों का पटल भी बदला जाएगा। बता दें कि प्रकरण का खुलासा होने के बाद पहले हैलट की टीम ने जांच की थी, उसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed