फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Religious conversion case: MBA pass Richa becomes Maheen Ali

धर्म परिवर्तन का मामला: एमबीए पास रिचा बनी माहीन अली, मस्जिद में दान करती है सैलरी

Thu, 24 Jun 2021 09:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 24 Jun 2021 09:33 PM IST
सार

एमबीए पास रिचा देवी से बनी माहीन अली हर महीने मिलने वाली सैलरी से 75 हजार रुपये मस्जिद में दान करती है। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ रखा है।

विज्ञापन
Religious conversion case: MBA pass Richa becomes Maheen Ali
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मांतरण कराने वाले गिरोह ने पढ़ी-लिखी युवतियों को भी अपने जाल में फंसा उनका धर्म परिवर्तन कराया। इसमें घाटमपुर के बीहूपुर पहवा गांव निवासी 26 वर्षीय रिचा देवी भी शामिल है। 2018 में मोहम्मद उमर के संगठन ने रिचा का धर्म परिवर्तन कर उसको माहीन अली बना दिया। एमबीए पास रिचा उर्फ माहीन अली नोएडा में एक बड़ी कंपनी में काम करती है।
विज्ञापन


हर महीने मिलने वाली सैलरी से 75 हजार रुपये मस्जिद में दान करती है। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ रखा है। धर्मांतरण के आरोपी उमर गौतम ने 2018 में जिन लोगों का धर्म परिवर्तन कराया उनकी एक सूची मिली है। इसमें कई युवतियां शामिल हैं। जिन्होंने हिंदू से मुस्लिम धर्म अपनाया। इसमें घाटमपुर के बीहूपुर पहवा निवासी रिचा का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक रिचा ने कानपुर के पीपीएन कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। उसके बाद प्रयागराज के एक बड़े संस्थान से एमबीए किया। यहीं पर वो सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान प्रयागराज के एक मुस्लिम प्रोफेसर के संपर्क में रिचा थी।

आशंका है कि उसी ने उसको मोटीवेट किया और 2018 में रिचा ने धर्म बदल लिया। वर्तमान में वो नोएडा में रहकर बड़ी कंपनी में काम करती है। परिजनों के मुताबिक जब से उसने इस्लाम अपनाया है तब से वो घर नहीं आई है। एटीएस की टीम ने रिचा के घर जाकर परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। 

सुप्रिया उर्फ आयशा का नहीं चल रहा पता 
उमर गौतम के एक वीडियो से पता चला था कि उसने किसी सुप्रिया नाम की छात्रा का धर्म परिवर्तन कराया है। जिसने कानपुर विवि या सीएसए से पढ़ाई की है। एटीएस को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। केवल नाम ही पता है। सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने इन दोनों विवि से पिछले तीन चार वर्षों में पढ़ाई करने वाली सुप्रिया नाम की छात्राओं के नाम व पते समेत अन्य जानकारी मांगी है। उम्मीद है कि इससे वो आयशा तक पहुंच सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed