{"_id":"60df62958ebc3e30e86720b9","slug":"religion-conversion-case-report-on-more-than-50-including-muezzin-for-putting-pressure","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण: दबाव बनाने पर मुअज्जिन समेत 50 से अधिक पर रिपोर्ट, मुर्गे की गर्दन काट ऐसा ही हाल करने की दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण: दबाव बनाने पर मुअज्जिन समेत 50 से अधिक पर रिपोर्ट, मुर्गे की गर्दन काट ऐसा ही हाल करने की दी थी धमकी
Sat, 03 Jul 2021 06:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 03 Jul 2021 06:14 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नौबस्ता के चमन नगर निवासी दंपती पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने मोहल्ले के मुअज्जिन समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित दंपती के बयान भी दर्ज किए।
केस्को के संविदा कर्मी विश्वनाथ गुप्ता ने सोमवार को डीसीपी साउथ रवीना त्यागी से शिकायत की थी। बताया था कि चमन नगर में एक मुस्लिम परिवार से मकान खरीदा था। पत्नी पूजा गुप्ता, बेटी, मां राधा के साथ रहते हैं। आसपास मुस्लिम परिवार होने के कारण सभी उन पर मकान खाली करने का दबाव बनाते हैं।

मना करने पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि मोहल्ले के तारिख खान, आशू खान, राशिद खान उर्फ बबलू, मुअज्जिन समीर खान, फरदीन खान, अतिया खान, रजिया खान, महताब खान, अल्ताफ खान, अहद खान, जीशान खान, नफीस खान, दानिश खान, शन्नो व 40 अज्ञात लोग उनके धर्मांतरण का दबाव बना रहे हैं।
विश्वनाथ के अनुसार 30 जून को घर के सामने रहने वाला नफीस अपने घर से एक मुर्गा ले आया। उनके सामने ही उसकी गर्दन काटकर ऐसा ही हाल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, हत्या की धमकी, जबरन धर्मांतरण कराने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसआई ने घर पहुंचकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
घर से निकलने में भी डर रहा परिवार
विश्वनाथ ने बताया कि जबसे उन्होंने शिकायत की है, तबसे आरोपी निकलते बैठते धमकी देते हैं। ऐसे में परिवार घर से निकलने में भी डर रहा है।