फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rehearsals 'rioters' charge sticks on

रिहर्सल कर ‘दंगाइयों’ पर लाठी चार्ज, छोड़े अश्रु गैस के गोले

Mon, 16 Feb 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Mon, 16 Feb 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
दंगे से निपटने के गुर पुलिसकर्मियों को सिखाए गए। आगजनी, पथराव, भीड़ को
विज्ञापन
तितर-बितर करना, दबाव बनाने के लिए फायर करना व सुरक्षात्मक ढंग से दंगाइयों से निपटने की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ने रिहर्सल का मुआयना किया।

रविवार की सुबह पुलिस लाइन माती में दंगे से निपटने के गुर पुलिस कर्मियों को सिखाए गए। लाइन के परेड ग्राउंड में दंगे जैसे हालत पैदा कर पुलिस कर्मियों को उन हालातों पर काबू पाने की जानकारी दी गई।

इस दौरान हंगामा कर रहे दंगाइयों ने माहौल बिगाड़ने के लिए आग लगा दी। इस पर पुलिस अधिकारियों के आग से कैसे निपटा जाए इसकी जानकारी दी। तत्काल फायर बिग्रेड को भेज आग पर काबू पाया गया।

इसी क्रम में यदि दंगा करने वाले उपद्रवी पथराव कर दे तो कैसे बचाव करें, प्रोटेक्टर को कैसे इस्तेमाल में लाए और इसका जवाब कैसे दें। अश्रु गैस का प्रयोग कब करें। हवा की दिशा को कैसे जाने, वाटर कैनन का इस्तेमाल किस प्रकार करें, इसकी जानकारी दी गई। इसी प्रकार दंगा रोकने में घायल हुए लोगों को कैसे उपचार दिया जा। इसके लिए टीम को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed