{"_id":"60f332a18ebc3e68e05c87be","slug":"regular-vaccination-is-also-necessary-improve-additional-director-akbarpur-news-knp6408602118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित टीकाकरण भी जरूरी, करें सुधार: अपर निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित टीकाकरण भी जरूरी, करें सुधार: अपर निदेशक
विज्ञापन
कानपुर देहात। अपर निदेशक स्वास्थ्य शनिवार को सीएमओ ऑफिस पहुंचे। वहां कोरोना टीकारकण के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अफसरों के साथ सीएमओ ऑफिस में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि करोना टीकाकरण के साथ गर्भवती व बच्चों का नियमित टीकाकरण भी जरूरी है। इस लिए सभी अधिकारी इस पर जोर दें।
कानपुर मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य शनिवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद अफसरों से कोरोना टीकाकरण के बाबत जानकारी ली। उन्होंने अस्पतालों के प्रभारी व अधीक्षक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की।
इसमें पाया गया कि कोरोना टीकाकरण के कारण नियमित लगने वाली वैक्सीन गर्भवती व बच्चों को समय पर नहीं लग पा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना वैक्सीनेशन के साथ नियमित टीकाकरण पर भी ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
इससे टीकाकरण में सुधार हो सके और किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस दौरान उन्होंने अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का भी हाल जाना। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके सिंह, कोविड-19 के नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया, डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा आदि मौजूद रहे।