फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Registry will be done till 8 pm, one sub-registrar office will be open every Sunday.

Kanpur News: रात 8 बजे तक होगी रजिस्ट्री, हर रविवार खुलेगा एक उप निबंधक कार्यालय

Sun, 19 Apr 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Registry will be done till 8 pm, one sub-registrar office will be open every Sunday.
कानपुर। अब रात आठ बजे तक रजिस्ट्री होंगी। इसके साथ ही जिले में तीन में से एक उप निबंधक कार्यालय को रविवार को भी खोला जाएगा और रजिस्ट्री होंगी। सहायक महानिरीक्षक निबंधन श्याम सिंह बिसेन ये यह आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


अब उप निबंधक कार्यालयों में सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 से शाम 8 बजे तक काम होगा। दस्तावेज पंजीकरण के लिए अपॉइंटमेंट दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगा। इससे लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है। इसके साथ रविवार को कार्यालय खुलने के लिए रोस्टर तय किया गया है। इसमें उप निबंधक सदर प्रथम कार्यालय 10 अप्रैल से नाै जुलाई 2026 तक, उप निबंधक सदर द्वितीय- 10 जुलाई से नाै अक्टूबर 2026 तक, उप निबंधक सदर चतुर्थ- 10 अक्टूबर 2026 से नाै जनवरी 2027 तक खुलेगे। इन अवधियों में संबंधित कार्यालय हर रविवार खुले रहेंगे और पंजीकरण से जुड़ी सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यह व्यवस्था शासन के निर्देशों पर लागू की गई है ताकि पंजीकरण कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी बनाया जा सके। इसके साथ रविवार को भी विवाह पंजीकरण, वसीयत, संपत्ति रजिस्ट्री सहित सभी सेवाएं पूर्व की तरह संचालित होंगी। यदि किसी सप्ताह में अवकाश की स्थिति बनती है तो उसके अनुसार कार्य दिवस में समायोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed