{"_id":"61b4fcfc5e26af37a36a7641","slug":"registry-office-will-open-in-maitha-tehsil-people-of-122-villages-will-get-relief-akbarpur-news-knp6690428120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथा तहसील में खुलेगा रजिस्ट्री कार्यालय, 122 गांव के लोगों मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैथा तहसील में खुलेगा रजिस्ट्री कार्यालय, 122 गांव के लोगों मिलेगी राहत
विज्ञापन
मैथा का तहसील भवन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
शिवली। मैथा तहसील के लोगों को अब रजिस्ट्री कराने के लिए दूसरी जगह भागदौड़ नहीं करनी होगी। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन अनुभाग ने शुक्रवार को मैथा तहसील में निबंधन कार्यालय स्थापित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। जिससे नए वर्ष से मैथा के निबंधन कार्यालय में कामकाज शुरू होने की उम्मीद बंधी है।
जिले की छठवीं मैथा तहसील की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी। तभी से यहां निबंधन कार्यालय नहीं था। जिसके चलते क्षेत्र के 122 राजस्व गांवों के लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए अकबरपुर व रसूलाबाद तहसील की दौड़ लगानी पड़ रही थी। ग्रामीण निबंधन कार्यालय की स्थापना की मांग कर रहे थे।
वहीं पिछले साल मैथा के स्थायी भवन की नई इमारत का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण कर कामकाज शुरू करा दिया था। इसके बाद से तहसील में उप निबंधक कार्यालय की स्थापना की मांग तेज हो गई थी। 10 दिसंबर को प्रदेश सरकार की प्रमुख सचिव वीना कुमारी ने अधिकारियों को मैथा तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय स्थापित करने का पत्र भेजा है।
विज्ञापन
मैथा तहसील में निबंधन कार्यालय स्थापित करने के बाबत शासन से पत्र जारी होने की जानकारी मिली है। आगे दिशा-निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- रमेश कुमार, एसडीएम, मैथा