फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   red lady finger will increase eyesight

हरी भिंडी की जगह अब खाइये लाल भिंडी, इसके फायदे जानेंगे तो खुशी से नाच उठेंगे

Sat, 18 May 2019 07:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 May 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
red lady finger will increase eyesight
लाल भिंडी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल
लाल रंग की भिंडी शायद ही कभी आपने देखी या सुनी हो। यह होती है बड़े काम की। खासकर आंखों के लिए। सीएसए में विकसित नई प्रजाति की भिंडी सबसे अलग होगी। इसमें म्यूसीलेज यानी चिपचिपापन कम होगा। इसके लिए विटामिन ए, बीटा, कैरोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर होंगे।
विज्ञापन


साथ ही ये भिंडी मोतियाबिंद को बेअसर करने में भी सहायक होगी। लाल भिंडी में सोडियम एकदम नहीं होगा। साथ ही पोटैशियम की मात्रा अधिक होगी। यह शरीर के तंत्रिका तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। लाल भिंडी की उत्पादकता भी अधिक होगी।
विज्ञापन

red lady finger will increase eyesight
लाल भिंडी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के सब्जी विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अजय यादव का। उन्होंने बताया की अभी तक भिंडी की कई प्रजातियां विकसित हो चुकी हैं। उन सबसे लाल भिंडी अलग है। कहते हैं कि गर्भावस्था में भिंडी का सेवन लाभदायक होता है।

इसमें फॉलेट नाम का एक पोषक तत्व पाया जाता है, जो भ्रूण के मस्तिष्क के विकास में अहम भूमिका निभाता है। भिंडी से आप कैंसर को भी दूर भगा सकते हैं। खासतौर से कोलन (आंत) कैंसर को दूर करने में भिंडी बहुत फायदेमंद है। ये आंतों में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालता है।

भिंडी में मौजूद पैक्टिन कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसमें पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर, रक्त में कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। इससे हृदय रोग का खतरा भी कम होता है। भिंडी में पाया जाने वाला यूगेनॉल मधुमेह को घटाने में बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह शरीर में शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed