{"_id":"61b0e2fdf5cd4d0edd008e5e","slug":"record-gst-has-been-deposited-on-diwali-record-rs-408-30-crore-tax-came-from-both-the-zones","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली ने भर दी जीएसटी विभाग की झोली: नवंबर में दोनों जोन से आया रिकॉर्ड 408.30 करोड़ रुपये टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली ने भर दी जीएसटी विभाग की झोली: नवंबर में दोनों जोन से आया रिकॉर्ड 408.30 करोड़ रुपये टैक्स
Wed, 08 Dec 2021 10:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:23 PM IST
सार
पिछले साल नवंबर की तुलना में इस बार 32.43 करोड़ रुपये अधिक टैक्स आया है। प्रदेश के सभी 22 जोन में कानपुर जोन एक को 12वां और जोन दो को 13वां स्थान मिला है। जोन एक में नवंबर 2020 में 232.34 करोड़ टैक्स आया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले महीने हुई दिवाली ने सरकार और जीएसटी विभाग की झोली भर दी है। इस बार रिकार्ड जीएसटी जमा हुआ है। दोनों जोनों को मिलाकर 408.30 करोड़ रुपये टैक्स आया है। जोन एक से 242.44 करोड़ तो जोन दो से 165.86 करोड़ का राजस्व जमा हुआ।
पिछले साल नवंबर की तुलना में इस बार 32.43 करोड़ रुपये अधिक टैक्स आया है। प्रदेश के सभी 22 जोन में कानपुर जोन एक को 12वां और जोन दो को 13वां स्थान मिला है। जोन एक में नवंबर 2020 में 232.34 करोड़ टैक्स आया था।
इस बार 10.1 करोड़ की वृद्धि के साथ 242.44 करोड़ टैक्स जमा हुआ है। जोन दो की बात करे तो इस बार 22.33 करोड़ रुपये अधिक टैक्स आया है। पिछले साल 143.53 करोड़ रुपये टैक्स आया था।
विज्ञापन
सितंबर, अक्तूबर में भी इस बार अच्छा टैक्स जमा हुआ था। नवंबर में दीपावली की वजह से कलेक्शन चार सौ करोड़ पार हो गया है। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक पीके सिंह ने बताया कि टैक्स बढ़ना अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत हैं।

जिले में दो जोन में बंटा है जीएसटी विभाग
जिले में जीएसटी विभाग दो जोन में बंटा है। इसमें एक से लेकर 30 खंड हैं। जोन एक में एक से 13 खंड हैं। इसमें बिरहाना रोड, हूलागंज, एक्सप्रेस रोड, मोती मोहाल, हरबंस मोहाल, माल रोड, कैनाल रोड, गोविंदनगर, फजलगंज, बर्रा, मेस्टन रोड, फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र, बजरिया, पनकी, कालपी रोड के अलावा उन्नाव, कानपुर देहात आता है।
जोन दो में 14 से 30 खंड आते हैं। इसमें जरीब चौकी, गुमटी, नौबस्ता, दर्शनपुरवा, कल्याणपुर, काकादेव स्वरूप नगर, रावतपुर, आवास विकास, मंधना, इंद्रा नगर, पीरोड, सीसामऊ, जाजमऊ, लाल बंगला कैंट, जाजमऊ, नवाबगंज, आर्यनगर आते हैं