फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Received only nine thousand doses for four days

चार दिन के लिए मिली सिर्फ नौ हजार डोज

Sun, 04 Jul 2021 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Received only nine thousand doses for four days
कानपुर देहात। जिले को लक्ष्य के अनुसार वैक्सीन नहीं मिलने से टीकाकरण की रफ्तार सुस्त हो गई है। स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन न होने से लोगों को टीकाकरण के लिए कई कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं जहां वैक्सीन है वहां तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। जिले को शुक्रवार की रात चार दिनों के लिए वैक्सीन की मात्र नौ हजार डोज मिल सकी है।
विज्ञापन

जिले को शुक्रवार देर रात वैक्सीन की नौ हजार और डोज दी गई। जो शनिवार को नाकाफी साबित हुई। मिली वैक्सीन को सीएचसी स्तर पर वितरित कर लोगों का टीकाकरण कराया गया। वैक्सीन की कमी से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए शिविर नहीं लगाए जा रहे। इससे लोगों वैक्सीनेशन के लिए लंबी दूरी तक कर स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को वैक्सीन की 25 सौ, गुरुवार को 32 सौ डोज भेजी गई थी। जो एक दिन में ही खत्म हो गई। इसी प्रकार वैक्सीन की नौ हजार डोज को चार दिन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में लोगों को टीकाकरण के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिले को पर्याप्त वैक्सीन न मिलने से टीकाकरण की रफ्तार भी धीमी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस बजे के बाद शुरू हो सका टीकाकरण
राजपुर। राजपुर पीएचसी में कोरोना वैक्सीन की एक सप्ताह से किल्लत है। पीएचसी में वैक्सीन खत्म होने से कई दिनों से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा था। शनिवार को जिले से पीएचसी में वैक्सीन की 900 डोज भेजी गई। दस बजे टीकाकरण शुरू हो सका। पीएचसी में टीकाकरण होने की जानकारी के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
टीकाकरण के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दोपहर दो बजे तक 100 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। हालांकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन न होने पर बुजुर्ग महिलाओं को परेशान होना पड़ा। कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष कुशवाहा की ओर से रजिस्ट्रेशन करने पर उनका टीकाकरण हो सका। पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह का कहना है कि पर्याप्त वैक्सीन न मिलने से शिविर नहीं लग पा रहे हैं।
कई दिन चक्कर लगाने के बाद लगा टीका
राजपुर। सिलहरा गांव के संजय सिंह ने बताया कि पांच दिन से पीएचसी के चक्कर काट रहे है। शनिवार को टीका लग सका। पवन मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद भी वैक्सीन खत्म होने से टीका नहीं लग पा रहा है। शनिवार को वैक्सीन मिलने की सूचना पर पीएचसी पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद 12 बजे टीकाकरण हो सका।

जिले को पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। इससे टीकाकरण में लोगों को दिक्कत हो रही है। सोमवार तक वैक्सीन की पर्याप्त खेप आने की संभावना है। इससे वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ सकेगी। - डॉ. एके जतारया, नोडल अफसर कोविड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed