फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   reason of irritability and angry nature

महिलाओं में चिड़चिड़ापन और क्रोधी स्वभाव की वजह है कुछ और

Sat, 04 Mar 2017 01:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
reason of irritability and angry nature
डेमो पिक
चिड़चिड़ापन और क्रोधी स्वभाव की वजह महिलाओं में कुछ और है। इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। नेचुरोपैथ डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि जल्दबाजी में भोजन करने वाले, अधिकांश भूखे रहने वाले चिड़चिड़े व क्रोधी स्वभाव के हो जाते हैं। इसलिए भोजन को कम से कम 20-25 मिनट तक अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए। 
विज्ञापन

हरदोई के शहीद उद्यान स्थित कायाकल्प केंद्र में महिलाओं के लिए एक मार्च से आहार चिकित्सा शिविर चल रहा है। डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि अधिकांश महिलाएं खुद के चिड़चिड़े होने की शिकायत करती हैं। महिलाएं कहती हैं कि जरा सी बात पर बच्चों व अन्य परिजनों पर गुस्सा जता देतीं हैं। इसके पीछे और कोई कारण नहीं बल्कि काम की व्यस्तता के चलते भूखे रहना या फिर सही से भोजन न करना है। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं को उनके रोगानुसार आहार चार्ट दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए रसोई से चाय, कॉफी, चीनी और रिफाइंड को फेंकना होगा। कहा कि यह चीजें स्वास्थ्य को चौपट कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि गेंहू की भूसी निकालने का चलन बंद होना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed