फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rat enters incoming power supply unit; electricity out for 103 villages for five hours

Kanpur News: इनकमर में चूहा घुसा, पांच घंटे गुल रही 103 गांवों की बिजली

Fri, 30 Oct 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rat enters incoming power supply unit; electricity out for 103 villages for five hours
कानपुर। मंधना सब स्टेशन के इनकमर में बृहस्पतिवार सुबह चूहा घुसने से धमाका हो गया। इससे सब स्टेशन से जुड़े 103 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह से बिजली गुल होने के कारण करीब 60 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीम ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

मंधना सबस्टेशन के बिजली कर्मियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे इनकमर में चूहा घुस गया। इसके चलते उसमें धमाका हो गया और बिजली चली गई। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। घरों में पानी भरने से लेकर बिजली से चलने वाले अन्य उपकरणों का इस्तेमाल करने में दिक्कत हुई। मरम्मत के बाद दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed