{"_id":"60d8bdbaf6797f34d320ed10","slug":"rashtrapati-bhavan-is-your-own-overwhelmed-kovind-invited-the-villagers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेहमान महामहिम: परौंख वालों, राष्ट्रपति भवन आपका अपना, अभिभूत कोविंद ने गांव वालों को दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहमान महामहिम: परौंख वालों, राष्ट्रपति भवन आपका अपना, अभिभूत कोविंद ने गांव वालों को दिया न्योता
Sun, 27 Jun 2021 11:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:35 PM IST
सार
रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पत्नी सविता कोविंद, बेटी स्वाति के साथ हेलीकाप्टर से पहुंचे कोविंद ने सबसे पहले अपनी जन्मभूमि को प्रणाम किया और मिट्टी को माथे से लगाया।
विज्ञापन
कुछ इस अंदाज में हुआ परौंख के लाल का स्वागत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार अपने गांव परौंख (कानपुर देहात) पहुंचे रामनाथ कोविंद गांव वालों को राष्ट्रपति भवन आने का न्योता भी दे गए। भव्य स्वागत से अभिभूत कोविंद ने ग्रामीणों से कहा कि राष्ट्रपति भवन आपका अपना है। इसलिए जब दिल्ली आना, तो राष्ट्रपति भवन जरूर आना।
रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पत्नी सविता कोविंद, बेटी स्वाति के साथ हेलीकाप्टर से पहुंचे कोविंद ने सबसे पहले अपनी जन्मभूमि को प्रणाम किया और मिट्टी को माथे से लगाया। इसके बाद अपनी कुल देवी के मंदिर (पथरी देवी मंदिर) जाकर दर्शन किए। फिर गांव के बच्चों की शिक्षा के लिए उनकी ओर से स्थापित झलकारी बाई इंटर कॉलेज का अवलोकन किया।

इस दौरान हुए अभिनंदन समारोह में उन्होंने श्रेष्ठ लोगों को सम्मानित भी किया। कहा कि एक वर्ष बाद फिर अपने गांव आएंगे। राष्ट्रपति के रूप में गांव की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह कभी उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था। इसी तरह कानपुर देहात के पुखरायां में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि यह स्थान उन्हें हमेशा याद रहेगा।
यह उनका राजनीतिक कार्य क्षेत्र रहा है। यही पर उनके चुनाव का मुख्य कार्यालय हुआ करता था। दोनों स्थानों पर उन्होंने लोगों को कोरोना से सावधान रहने और बचाव करने को कहा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से बढ़े, इस पर भी विचार रखे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी कोरोना की तीसरी लहर से लोगों को सचेत करते हुए ज्यादा से ज्यादा टीका लगवाने के लिए कहा।
राष्ट्रपति सोमवार की सुबह लखनऊ रवाना होंगे। कार्यक्रम में इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओडीओपी के तहत बनाई गई मूर्तियों को उन्हें देकर स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री अजीत पाल, सांसद रामशंकर कठेरिया, सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी मौजूद रहे।