{"_id":"5b4a0afe4f1c1b3b5a8b4a3c","slug":"rape-with-ten-years-old-girl-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नावः कूड़ा फेंकने गई बच्ची को जंगल उठा ले गया दरिंदा, किया दुष्कर्म, पुलिस ने बनाया ये दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नावः कूड़ा फेंकने गई बच्ची को जंगल उठा ले गया दरिंदा, किया दुष्कर्म, पुलिस ने बनाया ये दबाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 14 Jul 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में घर से बाहर कूड़ा फेंकने गई दस वर्षीय बच्ची को गांव का युवक जंगल में खींच ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदे के चंगुल से छूटने पर बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची और माता-पिता को घटना की जानकारी दी। पीड़िता को लेकर पिता थाने पहुंचा तो वहां पर मौजूद हल्का पुलिस ने उससे मामला सुलटाने की कोशिश की।
औरास थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दस वर्षीय बच्ची गुरुवार शाम करीब 5 बजे घर से 200 मीटर दूर कूड़ा फेंकने गई थी। तभी गांव का ही चांद मोहम्मद (19) पुत्र इकबाल उसे पकड़कर वन विभाग के जंगल में खींच ले गया। वहां युवक ने उसका मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का पिता शुक्रवार सुबह बच्ची को लेकर थाने पहुंचा। यहां हल्के की पुलिस मामले को ले-देकर सुलटाने का दबाव बनाने लगी।

शनिवार शाम 4 बजे मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अनिल सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन