फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape victim teenager four months pregnant, three days ago got tested for vomiting, Police engaged in investiga

दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती: चार महीने पहले हुआ था कुकृत्य, तीन दिन पहले उल्टियां होने पर खुलासा, जांच शुरू

Thu, 13 Jul 2023 11:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Jul 2023 11:18 AM IST
सार

Unnao Crime: पीड़िता के पिता के अनुसार अल्ट्रासाउंड में तीन महीने का गर्भ होने की पुष्टि हुई है। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Rape victim teenager four months pregnant, three days ago got tested for vomiting, Police engaged in investiga
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की किशोरी के तीन महीने की गर्भवती होने की बात पता चलती तो परिजन सन्न रह गए। पीड़िता के अनुसार गांव के ही युवक ने चार महीने पहले खेत में दुष्कर्म किया था। उसने जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

लोकलाज के कारण वह चुप रही। तीन दिन पहले उल्टियां और पेट दर्द होने पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराया, तो हकीकत सामने आई। बेटी को लेकर पिता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर  दी। इसमें बताया कि 28 मार्च 2023 को उसकी 14 वर्षीय बेटी बकरियां चराने खेत गई थी।
विज्ञापन

वहां गांव के ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने की कोशिश की, तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी और लोकलाज के डर से सहमी बच्ची चुप रही। तीन दिन पहले बेटी का जी मिचलाने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट दर्द व उल्टियां होने पर डॉक्टर को दिखाया
साथ ही, पेट दर्द व उल्टियां होने लगीं, तो डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने गर्भवती होने की आशंका जताई और अल्ट्रासाउंड करने की सलाह दी। यह सुन परिजनों के होश उड़ गए। बेटी से पूछताछ कि, तो उसने आपबीती बताई। इसको सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

अल्ट्रासाउंड में तीन महीने का गर्भ होने की पुष्टि
पीड़िता के पिता के अनुसार अल्ट्रासाउंड में तीन महीने का गर्भ होने की पुष्टि हुई है। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed