फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape victim teenager delivers baby, DNA test process begins

Kanpur News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का हुआ प्रसव डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया शुरू

Fri, 02 Oct 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 02 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rape victim teenager delivers baby, DNA test process begins
पुखरायां। मूसानगर थाना के एक गांव की 17 वर्षीय दुष्कर्म की पीड़िता का बुधवार को देवीपुर सीएचसी में प्रसव हुआ। जिसमें स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद अब डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। जबकि प्रसव के बाद मां और बच्चे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रसव की सूचना पर मूसानगर थानाध्यक्ष ने देवीपुर सीएचसी पहुंच कर जानकारी ली। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष ने डीएनए जांच के लिए रिपोर्ट तैयार कराए जाने की बात कही थी। इसके कारण डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए प्रसव के बाद प्रसूता और बच्चे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां सैंपल आदि की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि एक गांव निवासी किशोरी ने गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसने गर्भवती होनी की जानकारी भी पुलिस को दी थी। मूसानगर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि प्रसूता और बच्चे का सैंपल मेडिकल कॉलेज में लिया गया है। जहां सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जबकि दुष्कर्म के आरोपी गांव के अंकित कुमार को जुलाई माह में जेल भेजा जा चुका है। डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जिसकी प्रक्रिया चल रही है। इससे स्पष्ट सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed