गैंगरेप की शिकार गर्भवती किशोरी पर टूटा आरोपियों का कहर, मारपीट से गर्भस्थ शिशु की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से करीब आठ माह पूर्व शौच जाते समय गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। परिजनों से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी थी। खौफजदा किशोरी महीनों चुप रही। पखवारे भर पूर्व परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी हुई। पूछताछ में पीड़ित किशोरी ने आपबीती बताई। 15 जुलाई को पिता ने शहर कोतवाली में गांव के तीन युवकों शुभम, लालबहादुर और छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पिता का आरोप है कि इसी दिन रात को आरोपियों ने घर में घुसकर बेटी को बेरहमी से पीटा। बचाने में परिजन भी चोटहिल हो गए। शुक्रवार की रात को किशोरी की हालत बिगड़ गई। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर सरोज श्रीवास्तव की निगरानी में इलाज के बाद किशोरी ने छह माह के मृत शिशु को जन्म दिया। किशोरी की हालत गंभीर है। नवजात के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। डीएनएस टेस्ट कराने के लिए सैंपल भी लिया गया। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।