फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rape in Banda and put obscene photos on the status

दुष्कर्म कर स्टेटस पर लगाई अश्लील फोटो: आरोपी पहले से जानता था किशोरी को, दरिंदगी के बाद की ये शर्मनाक हरकत

Fri, 11 Nov 2022 05:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Nov 2022 05:47 PM IST
सार

अतर्रा थाना क्षेत्र में पशुबाड़े से घर लौट रही नाबालिग को पड़ोस के ही हम उम्र किशोर ने दबोच लिया। उसे घसीटकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। वहीं, छात्रा के मना करने पर अश्लील तस्वीरें स्टेट्स पर लगा दीं।

विज्ञापन
Rape in Banda and put obscene photos on the status
दुष्कर्म का मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और उसकी फोटो स्टेटस में लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। उसे गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों स्वजातीय हैं।

विज्ञापन

किशोरी का जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित किशोरी 10वीं की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह 10 दिन पूर्व यानी एक नवंबर की रात पशु बाड़े से घर जा रही थी।
विज्ञापन

तभी रास्ते में गांव का स्वजातीय 17 वर्षीय किशोर मिल गया। उसने उसे पकड़ लिया और खेत की तरफ ले जाकर दुष्कर्म किया। मोबाइल से फोटो भी खींच ली। आरोप लगाया कि बाद में ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मनमर्जी से बुलाने लगा। विरोध करने पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकलाज के चलते उसने किसी से कुछ नहीं बताया। दो दिन पूर्व फिर ब्लैकमेलिंग करने लगा। बात नहीं मानी, तो उसने फोटो स्टेटस में लगा ली। किशोर की हरकत से तंग आकर उसने घटना की जानकारी घरवालों को दी। पुलिस ने दुष्कर्म सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों किशोर उम्र के हैं। किशोरी का जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। साथ ही आरोपी का डीएनए नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नाबालिग का अपहरण कर कुकृत्य
बीते दिन भी बिसंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला आया था। आरोप है कि गांव के ही युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी गंदी फोटो और वीडियो भी बनाए। इसके बाद वायरल करने की धमकी देने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सात साल की बच्ची से नाबालिग ने किया था दुष्कर्म
बता दें कि पांच दिन पहले सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की मासूम से पड़ोसी किशोर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला भी सामने आया था। पुलिस ने पीड़िता के बयान और तहरीर के आधार पर आरोपी बालक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed