फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape case of Dr. Couples daughter in hookah bar, photo of history sheeter with BJP leader and police goes vira

हुक्का बार में दुष्कर्म का मामला: अब तक फरार है आरोपी हिस्ट्रीशीटर, भाजपा नेता और पुलिस के साथ फोटो वायरल

Fri, 10 Mar 2023 08:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Mar 2023 08:34 AM IST
सार

हुक्काबार में डॉक्टर दंपती की बेटी से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में हिस्ट्रीशीटर फरार चल रहा है। वहीं, भाजपा नेता और पुलिस के साथ हिस्ट्रीशीटर का फोटो वायरल हुआ है।
 

विज्ञापन
Rape case of Dr. Couples daughter in hookah bar, photo of history sheeter with BJP leader and police goes vira
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बर्रा के कर्रही स्थित एमजी कैफे (हुक्काबार) में डॉक्टर दंपती की बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर की गुरुवार को कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल हुई। उसमें कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

अजय ठाकुर के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है, और बर्रा थाने में हिस्ट्रीशीट भी खुल चुकी है। सोशल मीडिया में चारी तस्वीर एक पोस्टर की है, जिसमें अजय ने खुद को हिंदू युवा वाहिनी युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष लिखवा रखा है।
विज्ञापन

उसके बगल में एक वर्तमान विधायक और दूसरी तरफ एक अन्य नेता की फोटो लगी है। इसी विधायक के साथ उसकी एक और फोटो वायरल हो रही है जिसमें वही विधायक उसे केक खिला रहे हैं। एक फोटो में अजय की कमर में रिवाल्वर लगा है। एक फोटो में वह पुलिसकर्मी को माला पहनाते हुए दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
कर्रही स्थित एमजी कैफे (हुक्काबार) में डॉक्टर दंपती की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, रंगदारी, धमकी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, अमन सेंगर और उसके पांच साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

सूत्रों के अनुसार फरार हिस्ट्रीशीटर एक बीजेपी नेता की शरण में है। वहीं उसके अन्य साथी शहर छोड़कर फरार चल रहे हैं। इधर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके कई परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

इससे पहले कब चर्चा में आया

  • दो सितंबर 2020 को अजय और उसके साथी हैप्पी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक वृद्ध और उसके परिवार को बेरहमी से पीटते हुए देखे गए।
  • 18 मई 2022 को अजय ठाकुर जेल से बाहर आया और घर तक लाव लश्कर के साथ पहुंचा। उस दौरान नारे लगाए गए जेल के ताले टूट गए अजय भइया छूट गए। यह वीडियो वायरल हुआ

  • 21 अगस्त 2022 किदवई नगर पुलिस ने अजय ठाकुर को गिरफ्तार कर लॉकअप में डाला। खुद को बचाने के लिए उसने हाथ की नस काटने का ड्रामा किया। इसका भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed