{"_id":"643ac41a8372da96df06a015","slug":"rape-by-entering-the-house-the-girl-was-sleeping-in-the-verandah-the-accused-is-also-a-minor-report-filed-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात, बरामदे में सो रही थी किशोरी, आरोपी भी है नाबालिग, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात, बरामदे में सो रही थी किशोरी, आरोपी भी है नाबालिग, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 15 Apr 2023 09:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 15 Apr 2023 09:08 PM IST
सार
Chitrakoot Crime: मऊ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार को परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में सो रही किशोरी के साथ उसी के गांव के आरोपी ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि शुक्रवार की रात को परिजन घर में सो रहे थे। इसी बीच घर की बाउंड्रीवाल कूदकर गांव का ही एक युवक कूदकर अंदर आ गया। बरामदे के पास सो रही परिवार की 16 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किशोरी के विरोध कर चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। जब तक किशोरी के पास पहुंचे, तो आरोपी भाग चुका था। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी भी नाबालिग है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन