{"_id":"c722ebd6d368b6a1530c4531103a8eb6","slug":"raod-accident-one-person-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से युवक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से युवक की मौत, छह घायल
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Tue, 28 Apr 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर में सोमवार को मंगलपुर जा रही तेज रफ्तार टेंपो डिरवापुर के पास पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं सहित करीब छह लोग घायल हो गए। जबकि भूपतियापुर के एक युवक की टेंपो में दबकर मौत हो गई।
जबकि चालक भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सोमवार सुबह कस्बे से सवारियां लेकर मंगलपुर जा रहा टेंपो डिरवापुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक फतेहपुर निवासी नसीम भाग निकला।
जबकि टेंपो में सवार भूपतियापुर निवासी सुरेश (35) की टेंपो के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में माधवगंज हरदोई निवासी दिवाकर, फतेहपुर डेरापुर के यादवेंद्र, रवींद्र, कपासी की मुन्नीदेवी, परौंख की मीनादेवी व भूपतियापुर की लाली गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि टेंपो को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।