{"_id":"6aea42281815c6083b050eae","slug":"raniyans-rahi-tourist-bungalow-may-open-soon-will-provide-convenience-kanpur-news-c-220-1-akb1002-151564-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जल्द शुरू हो सकता रनियां का राही टूरिस्ट बंगला, होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जल्द शुरू हो सकता रनियां का राही टूरिस्ट बंगला, होगी सहूलियत
Wed, 04 Nov 2026 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां में पर्यटन विकास निगम का राही टूरिस्ट बंगला जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए अनुबंध पर संचालक की तलाश हो रही है। पहली बार में 15 साल के लिए संचालन का करार की शर्त है। कानपुर-इटावा हाईवे किनारे रनियां में उप्र पर्यटन विकास निगम का 15790 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में राही टूरिस्ट बंगला है।
जनपद में औद्योगिक विकास, ईको पर्यटन और पौराणिक महत्व के स्थानों को लेकर यहां पर्यटन विकास की संभावनाएं हैं। पर्यटन विकास विभाग का टूरिस्ट बंगला वर्ष 2013 से बंद है। इधर, यहां बाहर से आने वाले उद्यमी, पर्यटक या अन्य लोग महंगे निजी होटल में ठहरते हैं। वहीं, सरकारी पर्यटन विकास निगम का टूरिस्ट बंगला का संचालन अर्से से नहीं होने से राजस्व का नुकसान हो रहा है। हाईवे किनारे अच्छी लोकेशन में स्थित राही टूरिस्ट बंगला फिर से संचालन की कवायद शुरू की गई है। यहां मुख्य भवन के साथ मैनेजर के रहने और चतुर्थ श्रेणी के आवास हैं।
इसके अलावा मेहमानों के रुकने के लिए चार कमरे और स्टाफ के लिए तीन कमरे भी हैं। परिसर में बड़ा रेस्टोरेंट एरिया है। खुला लॉन और कार पार्किंग के लिए भी जगह उपलब्ध है। पर्यटन विकास और अच्छे कारोबार की संभावना के बीच राही टूरिस्ट बंगला 15 साल के लिए अनुबंध पर संचालन की तैयारी है। 15 लाख रुपये वार्षिक लाइसेंस शुल्क तय किया गया है। उप्र पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अक्षय नागर ने बताया कि राही टूरिस्ट बंगला का अनुबंध के आधार पर संचालन करने की रूपरेखा बनी है। इसी के तहत इच्छुक लोगों ने आवेदन मांगे गए हैं। आए आवेदनों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
............
रेस्टोरेंट एरिया से भी बढ़ेगी आमदनी
राही पर्यटन बंगला के बाहर की ओर रेस्टोरेंट एरिया है। हाईवे के किनारे होने से यहां ग्राहकों के आने और कारोबार ठीक चलने की उम्मीद है। करीब में ही औद्योगिक क्षेत्र है। जबकि कानपुर शहर नजदीक है। कानपुर-इटावा हाईवे पर यातायात भार अधिक है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन सवार भी यहां लजीज व्यंजन चख सकेंगे। इससे आमदनी बढ़ेगी।