{"_id":"695feb414a890ed0440c7273","slug":"ran-basera-pahuchay-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1387860-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शीतलहर से बचाव को सड़क पर उतरा प्रशासन, फुटपाथ वालों को रैन बसेरा पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शीतलहर से बचाव को सड़क पर उतरा प्रशासन, फुटपाथ वालों को रैन बसेरा पहुंचाया
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर।
कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए गुरुवार रात को तहसील सदर क्षेत्र में प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। सड़क किनारे खुले में रह रहे लोगों को न सिर्फ कंबल वितरित किए गए, बल्कि उन्हें सुरक्षित रैन बसेरों तक पहुंचाया गया।
अभियान के दौरान तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी और नायब तहसीलदार अरसलान के साथ राजस्व विभाग और नगर निगम के अधिकारीयों ने उन लोगों को चिन्हित किया गया, जो सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित थे। प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही कंबल बांटे और कई लोगों को नजदीकी रैन बसेरों में शिफ्ट कराया, ताकि उन्हें शीतलहर से सुरक्षित आश्रय मिल सके।इसके साथ प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौराहों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर क्यूआर कोड युक्त स्टिकर लगाए गए हैं। इन स्टिकरों को स्कैन करते ही नजदीकी रैन बसेरों की लोकेशन और उनके केयरटेकर के मोबाइल नंबर एक ही क्लिक पर उपलब्ध हो जाएंगे। इस डिजिटल व्यवस्था से यात्रियों, प्रवासियों, विद्यार्थियों और जरूरतमंदों को तत्काल जानकारी मिल सकेगी और ठंड के बीच भटकने की मजबूरी खत्म होगी।