{"_id":"6665d1c83bb8cdad8b0bfb84","slug":"rambhadracharya-said-manthra-s-descendants-did-not-vote-for-bjp-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पीएम मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए रामभद्राचार्य, कहा- मंथरा के वंशजों ने BJP को वोट नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीएम मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए रामभद्राचार्य, कहा- मंथरा के वंशजों ने BJP को वोट नहीं दिया
Sun, 09 Jun 2024 10:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:25 PM IST
सार
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि मंथरा के वंशजों ने भाजपा को वोट नहीं दिया। बोले कि विपक्षी दल खिसियानी बिल्ली, खंभा नोचे कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।
विज्ञापन
रामभद्राचार्य महराज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तुलसीपीठ के जगद्गुरु रामभद्राचार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इसके पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंथरा के वंशजों ने भाजपा को वोट नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे पांच साल तक सरकार चलाएंगे। देश की अच्छी तरह से सेवा करेंगे। विपक्षी दल खिसियानी बिल्ली, खंभा नोचे कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।
विज्ञापन
रामभद्राचार्य को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मिला था। वह उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि अगले आम चुनावों में फिर से भाजपा की सरकार आएगी।
विज्ञापन