फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rambhadracharya said Foundation stone of Ram temple can be laid on Ram Navami

राम नवमी पर हो सकता राम मंदिर का शिलान्यास, सिखों पर हमला पाक की नीचतापूर्ण हरकत- रामभद्राचार्य

Tue, 07 Jan 2020 08:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Jan 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Rambhadracharya said Foundation stone of Ram temple can be laid on Ram Navami
सभा को संबोधित करते स्वामी रामभद्राचार्य। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति और जगतगुरु पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर रामभद्राचार्य ने कहा कि राम नवमी पर अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास हो सकता है। पाकिस्तान के ननकाना साहिब में सिखों पर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि नीचता पूर्वक हरकतें करना पाकिस्तान की नियति में है। गृहमंत्री ने इस मसले पर बात की है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकरण उठेगा। पाकिस्तान मनमानी नहीं कर पाएगा। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले भारतीय नहीं हो सकते हैं। मलासा ब्लाक के जाफराबाद गांव में श्रीमद भागवतकथा सुनाने आए रामभद्राचार्य ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भारतीय की नागरिकता नहीं छीन रहा है। देश में वर्ष 2014 के पहले अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से असुरक्षित अल्पसंख्यक आए हैं, उन्हें शरण देना कर्तव्य है।
विज्ञापन


 

नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने का कानून है। अनुच्छेद 370, तीन तलाक, राम मंदिर सभी मुद्दे खत्म हो गए हैं। अब विपक्षी दलों के पास कुछ नहीं बचा है। राम मंदिर निर्माण के लिए जल्द ट्रस्ट बनेगा। राम नवमी से मंदिर का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ पर भगवा पहनने के बाद भी मोह-माया न छोड़ पाने की बात कही थी। इस पर रामभद्राचार्य ने कहा कि संतों की निंदा करना कांग्रेस का स्वभाव है। योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से साधारण जीवन यापन कर रहे हैं।   

ये बताए अच्छे जीवन के सूत्र
निष्ठा से अपना काम करें। भगवान कहते हैं कि भले पूजा न करो, लेकिन अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं। युवाओं को अध्यात्म से जुड़ने की जरूरत है। राम के चरित्र से शिक्षा लेनी चाहिए। युवा धर्म से भटक रहे हैं। उन्हें  रामचरित मानस का अध्ययन जरूर करना चाहिए। रामचरित मानस आदर्श जीवन जीने के मार्ग दिखाती है। राम के जीवन का अनुसरण करने से सारी बुराइयां समाप्त हो जाएंगी।

जफराबाद से जयरामपुर होगा गांव का नाम  
मलासा ब्लाक के जफराबाद गांव में श्रीमद्भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा है। रामभद्राचार्य ने गांव का नाम जफराबाद की जगह जयरामपुर कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों की सहमति से इसका नाम बदला जाएगा। इसके लिए वह मुख्यमंत्री से भी बात कर लेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed