फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ramadevi Square started to be spruced up, will get relief from jam, work to be completed in two months

Kanpur: संवरने लगा रामादेवी चौराहा...जाम से मिलेगी निजात, दो महीने में काम करना है पूरा, पढ़िए पूरी अपडेट

Fri, 29 Sep 2023 03:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Sep 2023 03:55 PM IST
सार

Kanpur News: जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि एनएचएआई बरसाती पानी की निकासी के लिए अंडरग्राउंड व्यवस्था के तहत खुदाई कर पाइप बिछा रहा है।

विज्ञापन
Ramadevi Square started to be spruced up, will get relief from jam, work to be completed in two months
रामादेवी चौराहे का सुंदरीकरण शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रामादेवी चौराहे के सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। 15 मीटर चौड़ी सर्विस लेन के अलावा चारों तरफ साढ़े पांच-पांच मीटर चौड़ी स्लिप रोड, डिवाइडर व नालियों का निर्माण होगा। नवंबर में काम पूरा करना है। इससे चौराहे पर जाम से निजात मिलेगी।

विज्ञापन

सर्वाधिक व्यस्त चौराहों में शामिल रामादेवी पर जाम से निजात दिलाने के लिए कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) इसे कब्जा मुक्त कराते हुए सुंदरीकरण करा रहा है। पीडब्ल्यूडी को चार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। ठेका अभिषेक इंटरप्राइजेज को दिया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एसएस बनर्जी ने बताया कि सर्विस लेन साढ़े सात मीटर चौड़ी हैं। उनके किनारे बना नाला चौड़ा कराया जा रहा है। जीटी रोड से सर्विस लेन को जोड़ने वाले चारों मोड़ों में सड़क के बाद डिवाइडर बनाया जाएगा। उसके बाद साढ़े पांच -साढ़े पांच मीटर स्लिप रोड और उसके किनारे-किनारे नालियां बनाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुदाई कर पाइप बिछा रहा है
केस्को भी सुंदरीकरण की परिधि में लगे पोल शिफ्ट कर रहा है। वहीं, जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि एनएचएआई बरसाती पानी की निकासी के लिए अंडरग्राउंड व्यवस्था के तहत खुदाई कर पाइप बिछा रहा है। यूनाइटेड चर्च के सामने कार्य हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed