{"_id":"5755cf634f1c1b5d439c5301","slug":"ramadan-seemingly-dominated-the-overall-beauty-of-the-moon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद दिखते ही छाई रमजान की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद दिखते ही छाई रमजान की रौनक
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
चमनगंज हलीम कालेज ग्राउंड पर तरावीह की नमाज अदा करते लोग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। रमजान-उल-मुबारक के चांद की सोमवार शाम को तस्दीक होते ही मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक छा गई। इबादत के महीने की शुरुआत होते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज की तैयारियां शुरू कर दी गईं। मुसलमानों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दीं। बच्चों में भी नए कपड़े पहनकर खुशी मनाई। मस्जिदें गुलजार हो गईं। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों की बाजारों में रौनक छा गई और खरीददारी शुरू हो गई। तरावीह की नमाज बाद लोगों ने सहरी की तैयारियों के लिए खाने-पीने के पकवानों की खरीदारी की। मुस्लिम बहुल बाजारों के होटल रात भर खुले रहे।
चांद देखने को छत पर चढ़े लोग
रमजान के चांद का दीदार करने को मगरिब की नमाज बाद मुसलमान अपने परिजनों के साथ घर की छत पर चढ़े। कुछ लोगों को चांद दिखा और कुछ ने पटाखों की आवाज से चांद होने की जानकारी पाई। इसके बाद शहरकाजियों की चांद कमेटियों ने भी चांद की पुष्टि कर दी। इससे सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकरों से चांद होने का एलान कर दिया गया। सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद पेश की और अल्लाहताला से इस मुबारक महीने के सदके में इबादत कर अपने गुनाहों की माफी मांगी। शहरकाजी मौलाना आलम रजा नूरी, मौलाना रियाज हशमती, मुफ्ती मंजूर मजाहिरी, मौलाना अब्दुल कुद्दूस ने चांद की पुष्टि की।
तरावीह शुरू, उमड़ी नमाजियों की भीड़
रात को नौ बजे इशा की नमाज बाद सभी प्रमुख मस्जिदों, घरों और फैक्ट्रियों में तरावीह की नमाज शुरू कराई गई। सभी हाफिजों ने तरावीह में कुरान पाक की तिलावत की। तरावीह की नमाज में काफी तादाद में मस्जिदों में मुसलमान पहुंचे। हलीम कॉलेज ग्राउंड में शुरू हुई पांच दिनों की तरावीह पढ़ने के लिए शहर के दूर दराज के नमाजी शामिल हुए। भीड़ इतनी थी कि ग्राउंड के बाहर लोग सड़कों पर नमाज की सफें लगाकर तरावीह पढ़ी। ज्यादातर मस्जिदों में 25 से महीने भर की तरावीह का आयोजन किया गया है। चमनगंज शफियाबाद मस्जिद, तलाक महल की मोहम्मदी मस्जिद, दादामियां मस्जिद, परेड की मस्जिद नानपारा, मेस्टन रोड की पीली मस्जिद, सूबेदार मस्जिद, मरकज, मूलगंज चौराहा मस्जिद, जाजमऊ, बाबूपुरवा, रावतपुर, रोशन नगर, विजय नगर मस्जिद में तरावीह की नमाजें हुईं। घरों में महिलाओं ने भी 20 रकात नमाज तरावीह अदा की।