{"_id":"5c44bb45bdec22691d36bc7b","slug":"ram-lakshman-sita-statue-are-stolen-from-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम को छोड़ मंदिर से गायब हुईं लक्ष्मण और माता जानकी की मूर्तियां, गांव में मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम को छोड़ मंदिर से गायब हुईं लक्ष्मण और माता जानकी की मूर्तियां, गांव में मच गया हड़कंप
Mon, 21 Jan 2019 12:12 AM IST
Vikas Kumar
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले के कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर से दिनदहाड़े चोरों ने भगवान लक्ष्मण व माता जानकी की वेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर ली जबकि चोर भगवान राम की मूर्ति नहीं ले जा सके। घटना से ग्रामीणों से आक्रोश है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आधा दर्जन लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू की है।
ग्राम सूपा में चौपरा का रामजानकी मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। करीब 100 वर्ष पुराने इस मंदिर में लोग सुबह-शाम पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। दोपहर के समय मंदिर का पुजारी सुनील मिश्रा लकड़ियां लेने जंगल की ओर चला गया। तभी अज्ञात चोरों ने मंदिर से अष्टधातु की करीब एक-एक फीट ऊंची भगवान लक्ष्मण और जानकी की मूर्ति चोरी कर ली जबकि चोर भगवान राम की मूर्ति नहीं ले जा सके। शाम को मंदिर वापस लौटे पुजारी ने जब मंदिर से मूर्तियां गायब देखी तो उसके होश उड़ गए।
पुजारी ने बताया कि मूर्तियों की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। मंदिर से मूर्ति चोरी की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। मंदिर के पुजारी ने घटना की सूचना कोतवाली चरखारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही शक के आधार पर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मंदिर से अष्टधातु की कीमती मूर्तियां चोरी होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। कोतवाली प्रभारी चरखारी रीता सिंह का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में है। अभी तक पुजारी ने तहरीर नहीं दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।