Raju Shrivastava: व्यापारियों ने राजू के स्वस्थ होने की कामना, सामूहिक हनुमान चालीस का किया पाठ
राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने के लिए मंगलवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की अगुवाई में व्यापारियों ने सामूहिक हनुमान चालीस का पाठ किया। साथ ही उनके शुभचिंतकों से उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करने की अपील की।
विस्तार
कानपुर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में व्यापारियों ने कलक्टरगंज स्थित मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव के स्वस्थ होने की कामना की गई। मंदिर परिसर में राजू श्रीवास्तव की फोटो लगाकर व्यापारी चालीसा पाठ में शामिल हुए। इस मौके पर आशु त्रिपाठी, संजय कपूर, मुकेश श्रीवास्तव, चंद्राकर दीक्षित, आशीष मिश्र, पवन गुप्ता,अनुराग जायसवाल आदि थे।
इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना करी कि वह जल्द से जल्द अस्पताल से घर आएं। राजू श्रीवास्तव के बचपन के मित्र ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि आज कलक्टरगंज स्थित मंदिर में व्यापारियो और उनके शुभचिंतकों ने सामुहिक हनुमान चालीसा का पाइ करके भगवान से प्रार्थना की है कि राजू भाई जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। उनकी सेहत सुधार हो रहा है और जल्द ही वो पूरी तरह स्वास्थ्य हो जाएंगे।
राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन-पूजन
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने को लेकर मंगलवार को पनकी मंदिर में हवन-पूजन कर प्रार्थना की गई। राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने बताया कि राजू भाई की तबीयत में सुधार हो रहा है। इस दौरान हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी, महंत कृष्णदास महाराज, शुभम शुक्ला, डॉ. गौरव वर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, संजय तिवारी, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
एक कॉमेडियन का राजनैतिक सफर
फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का बुधवार को दिल्ली में जिम के अंदर दिल का दौरा पड़ने से उन्हें एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह कानपुर के किदवई नगर के रहने वाले हैं। 2012 में समाजवादी पार्टी से जुड़ कर उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। अखिलेश सरकार ने उन्हें सांसदीय का टिकट भी दिया था, मगर किन्ही कारणों से चुनाव से कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने टिकट वापस कर दी।
इसके बाद राजनाथ सिंह ने उन्हें भाजपा पार्टी में शामिल कराया। जिसके बाद वह मोदी के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर बने। साथ ही उन्हें पार्टी ने स्टार प्रचारक का भी जिम्मा सौंपा। योगी सरकार के बनते ही उन्हें दर्जा प्राप्त मंत्री बनाया गया। उनकी इस खबर से शहरवासी उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना कर रहे हैं।