फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raju brave move hand to help

जांबाज राजू की मदद को बढ़े हाथ

Sun, 01 Nov 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 01 Nov 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Raju brave move hand to help

‘अमर उजाला’ की खबर पढ़कर चकेरी में लुटेरों से भिड़ कर गोली खाने वाले करन उर्फ राजू की मदद को कई हाथ बढ़े हैं। कृष्णा अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल के सभी खर्च (बेड, डॉक्टर विजिट चार्ज) फ्री कर दिए हैं।

विज्ञापन


राजू को जनरल वार्ड से डीलक्स रूम में शिफ्ट कर दिया है। शनिवार को ‘अमर उजाला’ में घटना की विस्तृत खबर पढ़कर कृष्णा हास्पिटल के चेयरमैन राघवेंद्र गर्ग और वैभव गर्ग ने कहा कि उन्हें पहले पता नहीं था कि इस युवक ने अपनी जान पर खेलकर किसी को बचाया है। अफसोस है कि शुक्रवार को यहां उसके उपचार में कुछ देरी हुई।
विज्ञापन


ऐसे रियल हीरो को सलाम करते हुए अस्पताल के सभी खर्च छोड़े जाएंगे। परिवार को सिर्फ दवाओं का खर्च उठाना होगा। आगे से भी ऐसा कोई मामला होगा तो वह पूरा सहयोग करेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक महाना बोले, आगे भी पूरा सहयोग करेंगे
दोपहर 1 बजे अस्पताल पहुंचे विधायक सतीश महाना ने राजू के परिवार को ढांढस बंधाया और घायल की पत्नी नीलम को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। कहा कि वह आगे भी पूरा सहयोग करेंगे।

वृद्धा का परिवार बोला, जीवन भर अाभारी रहेंगे
लूट का शिकार हुईं जीवन गार्डेन निवासी वृद्धा अलका राठौर के परिवार ने राजू के इलाज के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। वृद्धा के परिवार के लोगोें ने कहा कि  राजू ने अपनी जान दांव पर लगाकर माता जी की जान बचाई है। हमारा परिवार जीवन भर उनका आभारी रहेगा।   

ऑक्सफोर्ड स्कूल भी देगा आर्थिक सहायता

राजू श्याम नगर स्थित ऑक्सफोर्ड   इंटर कालेज में वैन चालक है। सोमवार को स्कूल प्रबंधन और पूरा स्टाफ भी राजू को आर्थिक सहायता देगा।  स्कूल की प्रिंसिपल राखी सिंह ने बताया कि हमें राजू के साहस पर गर्व है।    हम उनके इलाज के लिए आर्थिक  मदद देंगे।


मोहल्ले में जुटाई जा रही धनराशि

राजू की मदद को मोहल्ले के दीपू तिवारी, अनिल तिवारी आदि आपसी सहयोग से धनराशि जुटा रहे हैं। उनका कहना है कि कम से कम 20 हजार रुपये इकठ्ठा हो जाएंगे। कहा कि उपचार में पैसे का अभाव आड़े नहीं आने देंगे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed