फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rajnath singh comment on sp congress alliance

राजनाथ बोले, सपा-कांग्रेस का गठबंधन बैसाखी की तरह, गड्ढे में पैर पड़ा तो टूटेगी हड्डी

Tue, 14 Feb 2017 05:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 14 Feb 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh comment on sp congress alliance
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
कानपुर देहात के झींझक और औरैया के बिधुना में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दो जनसभाएं की। दोनो ही जनसभाओं में राजनाथ ने सपा कांग्रेस और बसपा पर निशाना साधा। चुटकी लेते हुए राजनाथ ने कहा सपा व कांग्रेस का गठबंधन बैशाखी की तरह है। गड्ढे में पैर पड़ जाने पर इनकी हड्डी टूट जायेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा राजनाथ ने कहा सपा सरकार के गुंडा राज से लोग ऊब चुके है। उन्होंने कहा मेरे शासनकाल में पुलिस गुंडों बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती थी, भाजपा शासनकाल में गुंडे बदमाश बटन खोलकर खुलेआम नहीं घूम पाएंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में वह ताकत है जो देश और प्रदेश की राजनीति की दिशा बदल सकता है। आजादी के बाद पहली बार गैर कांग्रेसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला। अटल और मोदी सरकार के किसी भी मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आज तक आरोप नहीं लगा। पहले की सरकारों में लाखों करोड़ों के भ्रष्टाचार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार बनने पर कृषि लोन माफ़ किया जाएगा साथ ही भर्तियो में इंटरव्यू नही होंगे उत्तर प्रदेश में स्कूल तो है लेकिन पढ़ाई अच्छी नही होती है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का धान भाजपा सरकार खरीदेगी, सरकार बनाने के 6 महीने के अंदर किसानों के फसली ऋण माफ़ होगा।

भाजपा की सरकार में किसानों को फसली ऋण ब्याज मुक्त दिया जाएगा। 5 सालों में यूपी में 70 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। लड़कियों को स्नातक तक मुफ्त पढ़ाई की जायेगी। धनाढ्य लोगों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। बेटी पैदा होने पर 50 हजार का बॉंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed