फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rajnath says against akhilesh

राजनाथ ने की अखिलेश की खिंचाई, कहा-‘जो अपने पिता का न हुआ वह जनता का क्या होगा’

Fri, 03 Feb 2017 09:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
rajnath says against akhilesh
राजनाथ सिंह ने किया सपा पर जुबानी हमला
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह इटावा चकरनगर में जनसभा के दौरान अखिलेश पर जमकर बरसे। राजनाथ ने आधे घंटे के भाषण में सपा सरकार को आडे़ हाथों लिया। कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में विकासदर 5.6 फीसदी से मात्र 3.6 फीसदी रह गई। अखिलेश द्वारा कांग्रेस से हाथ मिलाने से मुलायम सिंह को काफी वेदना है। मुलायम हमेशा कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहे। जो अपने पिता का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा। 
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर पांच साल में पूरे प्रदेश को 24 घंटे बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले खाट पकड़ने वाली कांग्रेस ने पंचर साइकिल से गठबंधन किया है। इसका उसे कोई फायदा नहीं मिलेगा। भाजपा की सरकार बनने पर गुंडे सलाखों के पीछे होंगे। वह भरथना विधान सभा क्षेत्र के चकरनगर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने नोटबंदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साहसिक और ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने जिले की तीनों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों सरिता भदौरिया , सावित्री कठेरिया, मनीष यादव पतरे को जिताने की अपील की। सभा की अध्यक्षता भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर मानवेंद्र सिंह ने की एवं संचालन अजय धाकरे ने किया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed