फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rajendra Pal Gautam said that UP's government schools are labor-generating factories

मजदूर पैदा करने वाली फैक्टरी हैं यूपी के सरकारी स्कूल: मंत्री राजेंद्र पाल गौतम

Tue, 12 Jan 2021 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Jan 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Pal Gautam said that UP's government schools are labor-generating factories
मंत्री राजेंद्र पाल गौतम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल तबेलों में बदल गए हैं। सरकार ने स्कूलों को मजदूर पैदा करने वाली फैक्टरी बना दिया है। सोची समझी साजिश के तहत परिषदीय स्कूलों की दुर्दशा की जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि यूपी के सरकारी स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। स्कूलों में पढ़ाई का वातावरण ही नहीं है। यहां से पढ़कर बच्चे कामयाब नहीं हो सकते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत सरकारी स्कूलों को कमजोर किया गया है और प्राइवेट विद्यालयों को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट विद्यालय में एक बच्चे पर आठ से दस हजार रुपये खर्च होते हैं। अगर किसी के दो बच्चे हैं तो उसे बीस हजार रुपये महीने खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 95 फीसदी परिवारों की कुल आय ही 15-20 हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक नहीं है। ऐसे लोगों के बच्चे सरकारी विद्यालय में ही पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि यहां की सरकार को सस्ते मजदूर चाहिए। उन्होंने  दावा किया कि आम आदमी पार्टी अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाएगी और यहां के विद्यालयों को भी दिल्ली की तर्ज पर बेहतरीन बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed