{"_id":"61084b4b8ebc3e83f42068fc","slug":"rajbha-s-track-cut-two-hundred-bigha-crops-submerged-akbarpur-news-knp64396209","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा की पटरी कटी, दो सौ बीघा फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा की पटरी कटी, दो सौ बीघा फसल डूबी
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा रजबहा ओवर फ्लो होने से भोगनीपुर के कमलपुर के पास पटरी कई जगह कट गई। इसकी मरम्मत नहीं कराने से करीब 80 किसानों की दो सौ बीघा कुम्हड़ा व कद्दू की फसल जलमग्न हो गई है। फसल बर्बाद होने की आशंका से किसान परेशान है।
सिकंदरा रजबहा में पिंडार्थू झाल से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसकी वजह से यह रजबहा ओवर फ्लो है। कमलपुर गांव से निकले रजबहा के ओवर फ्लो होने से दो दिन पूर्व कई जगह पटरी कट गई।
इससे गांव के बलवान सिंह, सूरज सिंह, रामदास, राम सिंह, जगदंबा प्रसाद, देवी दयाल, ज्ञान सिंह, उदय सिंह, करण पाल, संजय, शिव कुमार, झल्लू, विजय, रामचंद्र, गया प्रसाद समेत लगभग 80 किसानों की धान, कद्दू, कुम्हड़ा व मक्का की दो सौ बीघा फसल जलमग्र हो गई। किसानों ने बालू भरी बोरियां रखकर पटरी बांधने की कोशिश की लेकिन बहाव तेज होने से सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि तीन माह में करीब छह बार रजबहा कटने से फसलों में पानी भर चुका है। पिडार्थू झाल के चारों गेट से पानी छोड़े जाने से कमजोर पटरी कट जाती है। कई बार सिंचाई विभाग के अफसरों को अवगत कराया गया, लेकिन पानी बंद नहीं किया जा रहा है। ऐसे में फसल बर्बाद होने की आशंका बनी है।
सिंचाई विभाग के जेई महिपाल सिंह ने बताया कि बारिश अधिक होने से जेसीबी रजबहा पटरी कटने वाले स्थान तक नहीं पहुंच पा रही है। खेतों में पानी कम होने पर जेसीबी से पटरी की मरम्मत कराई जाएगी। पिंडार्थू झाल के गेट बंद करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।