फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Raja Bundela said that issue of Bundelkhand state not in cold storage

ठंडे बस्ते में नहीं बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा, आंदोलन का रूप बदला: राजा बुंदेला

Wed, 23 Sep 2020 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Sep 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Raja Bundela said that issue of Bundelkhand state not in cold storage
जानकारी देते राजा बुंदेला - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर हाल ही में पास हुए कृषि विधेयक को लाभकारी व किसानों के लिए क्रांतिकारी कदम बताया।
विज्ञापन


उनका साफतौर पर कहना है कि इस विधेयक से देश के छह लाख आढ़तियों का नुकसान है। इसलिए इसका विरोध विपक्षी दल कर रहे हैं। पृथक बुंदेलखंड राज्य के आंदोलन के ठंडा पड़ने के सवाल पर कहा कि अब आंदोलन का रूप बदल गया है।
विज्ञापन


पृथक राज्य उनकी पहली मांग है यह खत्म नहीं हुआ है। इस संबंध में देश के गृहमंत्री अमित शाह व केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से वार्ता भी चल रही है। बुधवार को शहर के डाक बंगले में पत्रकारों से रूबरू बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी पार्टियां किसानों को बरगला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि अध्यादेश लागू होने के पहले किसानों को मंडी में अनाज बेचना पड़ता था। अब किसान बिना टैक्स कहीं भी अपनी उपज मनमाफिक दर पर बेच पाएगा। नया बिल इंटर स्टेट ट्रेड को प्रोत्साहित करता है।

किसान अपने उत्पाद को दूसरे राज्यों में स्वतंत्र रूप से बेच सकेंगे। अब कोई राज्य व केन्द्रीय कर नहीं लगेगा। इससे खरीददार व विक्रेता को लाभ मिलेगा। नए कानून से किसान बडे़ व्यापारी और निर्यातकों के साथ जुड़ पाएंगे।


बिचौलियों से निजात मिलेगी। बातचीत के दौरान कई बार पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग वाले आंदोलन को लेकर, छोेटे किसानों को इससे फायदा और केंद्रीय मंत्री के इस्तीफा देने के सवाल करने पर वह असहज रहे। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रो पंकज चौधरी, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ बालाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed