फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Raj Mistri was murdered and his body was thrown outside house, his wife filed a complaint against four people

Auraiya: राज मिस्त्री की हत्या कर शव घर के बाहर फेंका, पत्नी ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 20 Aug 2024 02:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Aug 2024 02:27 PM IST
सार

Auraiya Murder: फफूंद थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की हत्या कर कार सवार घर के बाहर फेंक गए। मृतक की पत्नी ने एक नामजद समेत चार पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Raj Mistri was murdered and his body was thrown outside house, his wife filed a complaint against four people
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दखलीपुर निवासी संजीव कुमार राज मिस्त्री का काम करता था। वह उमरसाना निवासी केपी यादव के यहां ककोर के मकान निर्माण का काम कर रहा था। मृतक की पत्नी श्री देवी ने बताया की एक माह से उसके पति को केपी ने पैसा भी नहीं दिया था।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि सोमवार दोपहर मोबाइल पर फोन आया की पैसा ले जाओ। इस पर पति पैसा लेने चले गए। काफी देर तक वापस न आने पर उसने अपने पुत्र दीपेंद्र को पिता को बुलाने के लिए वहां भेजा। पीड़िता ने बताया कि जब पुत्र वहां गया, तो केपी यादव ने कहा की तुम जाओ मैं अपनी गाड़ी से आकर तुम्हारे पिता को छोड़ दूंगा।
विज्ञापन

इसके बाद पुत्र वापस चला आया। पीड़िता ने बताया कि रात लगभग साढ़े नौ बजे एक कार से कुछ लोग आए और उसके पति को घर के बाहर बरामदे में लिटा दिया। आवाज सुनकर जब वह बाहर पहुंची, तो मौजूद कार सवारों से पूछा। इस पर कार सवारों ने बताया की पानी पिला दो और सर पर पानी डालो।

विज्ञापन
विज्ञापन



चार के खिलाफ हत्या की तहरीर
इतना कहकर कार सवार कार को लेकर भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपने पति को देखा, तो उनकी मौत हो चुकी थी। इस संबंध में पीड़िता ने थाना पुलिस को नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed