फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raj Kundra wanted kingship in adult content

परत-दर-परत : एडल्ट कंटेंट में बादशाहत चाहता था राज कुंद्रा, कानपुर का यश ठाकुर बना सबसे बड़ा मददगार

Sun, 01 Aug 2021 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रदीप अवस्थी, कानपुर
प्रदीप अवस्थी, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Aug 2021 06:22 AM IST
सार

  • एकता कपूर को मात देने की थी चाहत
  • एएलटी बालाजी और उल्लू जैसे तमाम एप की लोकप्रियता देखकर इनसे आगे निकलने की मंशा थी

विज्ञापन
Raj Kundra wanted kingship in adult content
raj kundra - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

श्याम नगर का रहने वाला अरविंद कुमार श्रीवास्तव उर्फ यश ठाकुर कुंद्रा का सबसे बड़ा राजदार निकला। दरअसल राज कुंद्रा एडल्ट कंटेंट इंडस्ट्री में एकछत्र राज चाहता था। एएलटी बालाजी और उल्लू जैसे तमाम एप की लोकप्रियता देखकर इनसे आगे निकलने की मंशा थी। कुंद्रा ने अपने बिजनेस का बड़ा काम यश ठाकुर के हिस्से कर दिया था। 

विज्ञापन


इसी वजह से नए एप बनाने, पोर्न और सेमी पोर्न फिल्मों को अपलोड करने, वेबसीरीज में काम करने के लिए बोल्ड अभिनेत्रियों से सौदेबाजी करने, कमाई को इधर-उधर करने में यश ठाकुर का पूरा दखल था। ये सारी जानकारी राज कुंद्रा और यश ठाकुर के बीच हुई व्हाट्सएप चैट और पकड़े गए लोगों की पूछताछ में सामने आई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यश ठाकुर ने छह माह पहले पोर्न फिल्मों का कारोबार सिंगापुर में शिफ्ट करा लिया था। यश नियो फ्लिक्स कंपनी के बैनर पर अंग्रेजी में शार्ट न्यूड फिल्में बनाने की योजना पर काम कर रहा था। लंदन में रह रहा भारतीय नागरिक ‘रॉय’ और कुंद्रा का सहयोगी उमेश कामत सिंगापुर में कुंद्रा के लिए काम कर रहे थे।

‘रॉय’ भारतीय मॉडल, इंडस्ट्री में संघर्षरत अभिनेत्रियों से सौदा करता था। नई अभिनेत्रियों को पांच हजार और चर्चित बोल्ड अभिनेत्रियों को 20 से 40 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान होता था। एक बार धंधे में उतरने के बाद कोई मुंह नहीं खोलता था।

ऐसे सामने आया कानपुर कनेक्शन
मुंबई क्राइम ब्रांच ने कुंद्रा से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया।
18 ऐसे बैंक खाते पकड़े जिनमें करोड़ं का लेन-देन हुआ। इनमें तीन खाते कानपुर निवासी अरविंद श्रीवास्तव, उसकी पत्नी हर्षिता और पिता नर्वदा प्रसाद के हैं। महज 20 महीने में ही इनमें चार करोड़ रुपये जमा हुए।

कुछ ही महीनों में खाते में रुपयों की बारिश
अरविंद ने नवंबर 2020 में अलग-अलग तारीख में पत्नी हर्षिता के खाते में 67 लाख रुपये ट्रांसफर किए। 2021 में जनवरी और फरवरी में आठ बार में 95 लाख रुपये भेजे। इसके बाद रकम भेजने का तरीका बदला गया। 21.60 लाख रुपये सैलरी के हासिल होना भी बताया गया है।

ऐसे बना कुंद्रा का मददगार
कुंद्रा की कंपनी फ्लिज मूवीज अरविंद की देखरेख में संचालित होती थी। साथ ही वह सिंगापुर में कुंद्रा की दूसरी कंपनी नियो फ्लिक्स का भी काम देखता था। इन्हीं में पोर्न और सेमी पोर्न फिल्में रिलीज करवाता था। जनवरी 2021 में फ्लिज मूवीज पर पोर्न फिल्माें के आरोप में कुंद्रा पर एफआईआर हुई तो अरविंद ने ही इसके स्थान पर फ्लिज मूवीज एचडी मी के नाम से नई वेबसाइट बनाई थी और इसी में नई पोर्न फिल्में अपलोड करवाने लगा।

आईबी अफसर को भी धंधे में फंसाया...मुंबई क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि पोर्नोग्राफी मामले में वांटेड यश ठाकुर ने सिंगापुर में रहकर इंटेलीजेंस ब्यूरो के अधिकारी असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर सचींद्र रुमाले को भी इस धंधे में फंसाया। पहले दोस्ती की फिर सचींद्र की पत्नी के नाम से फ्लिज मूवीज एप बनाकर एडल्ट फिल्में डालने लगा।

यूएसए में रजिस्टर वेबसाइट का लखनऊ से हो रहा था संचालन

राज कुंद्रा का कानपुर के बाद अब लखनऊ कनेक्शन भी सामने आया है। जल्द ही क्राइम ब्रांच की टीम लखनऊ में भी कार्रवाई कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि मुंबई क्राइम ब्रांच को राज कुंद्रा से जुड़ी एक वेबसाइट के बारे में जानकारी मिली है जिसका रजिस्ट्रेशन यूएसए में हुआ था और उसे लखनऊ से संचालित किया जा रहा था।

दावा...लखनऊ के जिस खाते के बारे में क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली है उस खाते में हर दिन लाखों रुपये का लेन देन होता था। क्राइम ब्रांच की टीम ऐसे बैंक खातों को खंगाल रही है। राजकुंद्रा के लखनऊ कनेक्शन पर लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया... उनके संज्ञान में यह बात नहीं आई है और न ही अभी तक मुंबई पुलिस ने कोई मदद मांगी है। 

सूत्रों का कहना है कि मुंबई क्राइम ब्रांच बैंकों से ब्योरा जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई कर सकती है। इससे पहले कानपुर के दो खातों में करोड़ों के लेन देन की जानकारी मिली थी। 

लॉकडाउन में खूब फला-फूला कुंद्रा का पोर्न बिजनेस

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का पति राज कुंद्रा पोर्न बिजनेस को काफी बड़ा बनाना चाहता था। उसकी चाह बॉलीवुड में राज करने की थी। इसलिए पोर्न बिजनेस के माध्यम से बॉलीवुड में अपनी धाक जमाना चाहता था।

जांच में खुलासा हुआ है कि राज कुंद्रा इस डिजिटल युग में पोर्न लाइव स्ट्रीमिंग को भविष्य मानकर चल रहा था। उसे लगता था कि लाईव पोर्न स्ट्रीमिंग भी बॉलीवुड जैसी इंडस्ट्री बन सकती है। इसलिए वह नवोदित कलाकारों के जरिये पोर्न स्ट्रीमिंग का बड़ा खिलाड़ी बनना चाहता था और इसको लेकर लगातार योजनाएं बना रहा था।

  • कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान भी राज कुंद्रा का पोर्न बिजनेस खूब फूला-फला। कुंद्रा ने पोर्न बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए तीन साल की योजनाएं बनाई थीं। डेढ़ अरब का रेवेन्यू और 34 करोड़ का लाभ कमाने का लक्ष्य तय किया था।
  • कुंद्रा को पता था कि हॉटशॉट एप को एप्पल और गूगल प्ले से हटा दिया जाएगा इसलिए उसने बॉलीफेम मीडिया लि. के रूप में प्लान बी भी तैयार कर रखा था।
  •  इसके लिए कुंद्रा को शिल्पा शेट्टी के ब्रांड वैल्यू के नुकसान की भी कोई चिंता नहीं थी। हालांकि शिल्पा के खिलाफ पुलिस के पास ठोस सुबूत नहीं है।


राज की ऐसे हुई धंधे में एंट्री
ओटीटी बिजनेस की चाह रखने वाला सौरभ कुशवाहा 2019 में राज कुंद्रा से मिला। कुंद्रा को उसका आइडिया पसंद आया और वह 85 लाख निवेश कर आर्म्स प्राइम कंपनी में डायरेक्टर बन गया। कंपनी ने करीब तीन दर्जन सेलिब्रिटीज के लिए एप बनाए। तीन महीने बाद अक्तूबर में कुंद्रा ने सौरभ से हॉटशॉट्स एप बनवाया और फिर कंपनी से डायरेक्टर का पद छोड़ अपना बिजनेस शुरू कर दिया।

वाजे से साठगांठ का भी शक
क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में ही पोर्न फिल्म से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज की थी। उसके बाद मॉडल गहना वशिष्ठ उर्फ वंदना तिवारी समेत 9 लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस की जांच में एक व्हाट्सएप चैट के जरिए राज कुंद्रा का नाम सामने आया। भाजपा विधायक राम कदम ने आरोप लगाया कि उस समय मुंबई पुलिस में सचिन वाजे प्रभावशाली अधिकारी था। क्या सचिन वाजे से कुंद्रा का कोई लेनदेन हुआ। आखिर क्या कारण था कि कुंद्रा की गिरफ्तारी में 5 माह 15 दिन लगा। इसका खुलासा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed