फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raj Babbar said that is farmers khat, they carried out

खाट पर बाेले राजबब्बर, कहा- किसानों की थी वही ले गए 

Wed, 07 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Raj Babbar said that is farmers khat, they carried out
डेमाे प‌िक्स
 राजबब्बर की अगुवाई में संकल्प यात्रा का जाजमऊ में भी स्वागत किया गया। शाम 4:50 बजे बस से राजबब्बर, प्रमोद तिवारी, राजाराम पाल पहुंचे तो स्वागत करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। राजबब्बर ने राहुल गांधी की देवरिया खाट सभा के बारे में कहा कि खाटें किसानों के लिए ही लाई गई थीं, वे ले गए तो हंगामा क्यों। किसानों को खाट लुटेरा कहने वाली भाजपा को जनता जवाब देगी।  युवाओं को मोबाइल फोन देने की बात पर कहा कि पहले लैपटाप के बाद अब यह सरकारी धन की बर्बादी है। अकबरपुर जा रहा राजबब्बर का काफिला जाजमऊ-रामादेवी फ्लाईओवर पर चढ़ गया जबकि सर्विस लेन के पास कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दीक्षित ने स्वागत का इंतजाम किया था। मंच से राजबब्बर से वापस आने का अनुरोध किया गया तो राजबब्बर की बस और काफिला वापस लौटा लेकिन वे मंच पर नहीं गए। स्वागत करने वालों में नगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा,  विनोद चतुर्वेदी, भूधर नारायण मिश्रा, सियाराम पाल, पवन गुप्ता, कमल सोनकर, शंकरदत्त मिश्रा,अमोद त्रिपाठी, असरफ बाबू आदि थे।
विज्ञापन



स्वागत में लगा जाम, जनता जूझी
संकल्प यात्रा के स्वागत के लिए जाजमऊ में सड़क पर स्टाल और कुर्सियां लगाने से भीषण जाम लगा। कांग्रेसी ट्रैफिक पुलिस की सुन नहीं रहे थे। दोपहर ढाई बजे से शाम 6 बजे तक जाम लगा रहा और हजारों राहगीर परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed