फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rain wreaks havoc, poor laborers kutcha house collapses, wife dies and son injured, laborers hand broken

Kanpur: बारिश का कहर…गरीब मजदूर का कच्चा मकान ढहा, पत्नी की मौत और बेटा घायल, मजदूर का हाथ टूटा

Wed, 18 Sep 2024 09:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Sep 2024 09:40 AM IST
सार

Kanpur News: टिकरा गांव में देर रात तेज बारिश के बाद गरीब मजदूर का कच्चा मकान ढह गया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। वहीं, मजदूर का हाथ टूट गया।

विज्ञापन
Rain wreaks havoc, poor laborers kutcha house collapses, wife dies and son injured, laborers hand broken
मजदूर का कच्चा मकान बारिश में ढहा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर ब्लॉक के टिकरा गांव में मूसलाधार बारिश की वजह से मंगलवार देर रात मजदूर का कच्चा मकान ढह गया। हादसे के बाद मलबे में दबने से मजदूर की पत्नी की मौत हो गई। वहीं, मजदूर और उसके घायल बेटे का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

टिकरा कस्बा निवासी छुन्ना कमल (42) मजदूरी करके कच्चे मकान में रहकर परिवार के साथ गुजर बसर करता है। मंगलवार देर रात लगातार हो रही बारिश की वजह से उनका कच्चा मकान  भरभराकर गिर पड़ा। पत्नी रानी देवी (36), बेटा रजत (13) और छुन्ना मिट्टी में दब गए।
विज्ञापन

किसी तरह छुन्ना हाथों से मिट्टी हटा कर बाहर निकला और मदद के लिए चिल्लाया। ग्रामीणों ने हाथ से मिट्टी हटाकर मलबे से रानी देवी और रजत को निकाला। मौके पर पहुंचे टिकरा चौकी इंचार्ज ने सभी घायलों को सीएचसी कल्याणपुर भेजा, जहां रानी देवी को मृत घोषित कर दिया गया।  का हाथ टूट गया और रजत को काफी चोट आईं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिस्टम की लापरवाही
छुन्ना मजदूरी करता है और किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके पास गरीबी रेखा से ऊपर का कार्ड है। छुन्ना ने बताया उसने कई बार अंतोदय व बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन किया, लेकिन उसका राशन कार्ड नहीं बना। उसने प्रधानमंत्री आवास के लिए कई बार प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों को अपना नाम लिखवाया, लेकिन अंत्योदय कार्ड या बीपीएल कार्ड न होने की वजह से उसका नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में शामिल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed