फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rain wreaks havoc in Hardoi, wall collapse at different places, Four died and several seriously injured, hospi

हरदोई में बारिश का कहर: अलग-अलग जगह दीवार ढहने से चार मौतें, कई गंभीर रूप से घायन, अस्पताल में भर्ती

Thu, 24 Aug 2023 01:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Aug 2023 01:08 PM IST
सार

Hardoi News: कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकांश इलाकों और उनके फुटपाथों पर जलभराव हो गया। जलभराव के कारण आवागमन में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Hardoi, wall collapse at different places, Four died and several seriously injured, hospi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में पाली कस्बे के अमिरता गांव में कच्ची दीवार बारिश के कारण ढह गई। दीवार के पास से गुजर रही  एक किशोरी और दो महिलाएं दीवार के मलबे में दब गईं। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे से तीनों को निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवाजपुर भेज दिया।

विज्ञापन

यहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, गुरुवार सुबह दामिनी (13) की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव की आशा (50) अपनी भाभी पुष्पा (55) और विनोद की पुत्री दामिनी (13) के साथ जा रही थी।
विज्ञापन

तेरहवीं संस्कार के भोज में शामिल होने के लिए तीनों निकलीं थीं। ओंकार के मकान से कुछ पहले ही गांव के गलियारे में एक कच्ची दीवार गलियारे की तरफ ढह गई। इसके मलबे में आशा, दामिनी और पुष्पा दब गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों को निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में मकान ढहा, युवती की मौत और दो घायल
सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मलबा अखबेलपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्चा मकान ढह गया। मकान के मलबे में एक मासूम समेत तीन लोग दब गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर अंदर दबे तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी पहुंचाया।

गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर
यहां एक युवती को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार,  मलबा अखबेलपुर निवासी रमेश (55) खेती करते हैं। उनके साथ बेटी शिमला उर्फ शैलबाला ( 21) और बड़ी बेटी माला का पुत्र अमन उर्फ कान्हा (4) भी रहता है।

दीवार गिरने से रसोइया की मौत
पाली क्षेत्र के बाबरपुर गांव में शौच क्रिया के दौरान अधेड़ रसोइया के ऊपर भरभराकर पक्की दीवार गिर गई। इसमें वह दबकर घायल हो गई, जिसे लेकर परिजन फर्रुखाबाद गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

प्राथमिक विद्यालय में थी तैनात
पाली थाने के बाबरपुर गावं निवासी माया देवी (73) उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबरपुर में रसोइया के पद पर तैनात थी।  बुधवार की शाम घर के पीछे खेत में वह शौच क्रिया के लिए गई थी। परिजनों के मुताबिक माया देवी खेत के पास से निकली पक्की दीवार के पास ही शौच कर रही थी।

अचानक भरभराकर गिर गई थी दीवार
तभी पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बरसात में कमजोर हुई दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन उसे लेकर फर्रुखाबाद पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed