{"_id":"1a6bb8ead23ad8296be815a33c8904c1","slug":"rain-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, जमकर हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, जमकर हुई बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Tue, 30 Jun 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह से शुरू हुई बारिश सोमवार को पूरे दिन होती रही। झमाझम
विज्ञापन
बारिश के चलते पलेवा के लिए और बारिश का इंतजार करते किसानों के चेहरे खिल
उठे। किसानों ने अब खेतों में जुताई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल
मौसम वैज्ञानिकों ने और बारिश की संभावना जताई है।
सोमवार को झमाझम बारिश से अकबरपुर समेत आसपास के इलाके सराबोर हो गए। बारिश ने खरीफ की फसलों की बुवाई और धान की नर्सरी डालने के लिए बेचैन किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम बदलते ही तमाम युवा, बड़े व बच्चे घरों से भीगने के लिए निकल पड़े।
मानसूनी घटाओं का लुत्फ उठाने के लिए लोगों की भीड़ नजर आई। वहीं मौसम के बदले मिजाज का ज्यादातर लोगाे ने घर में रहकर ही उठाया। बदले मौसम का आनंद लेने के लिए अधिकतर चाय, समोसे की दुकानों पर दिन भर लोगों की भीड़ रही।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34.06 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम आर्द्रता करीब 80 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता करीब 63 फीसदी दर्ज की गई। दिनभर पूर्वी हवाएं चली और वेग करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहा। फिलहाल बारिश होने की संभावना है।